Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटनभोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन
विज्ञापन
Home » जनपद के 43 बूथों में हुआ 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण
Breaking News

जनपद के 43 बूथों में हुआ 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Jun 2021• अपडेट 01 Jun 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़, 01 जून 2021 ।   कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए 18 से 44 साल के युवाओं के इंतजार की घड़ी समाप्त हो…

अलीगढ़, 01 जून 2021 ।

 

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए 18 से 44 साल के युवाओं के इंतजार की घड़ी समाप्त हो चुकी है । जिले में 18 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण मंगलवार से शुरू कर दिया गया है । नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पला साहिबाबाद पर 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण किया गया ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि टीकाकरण अभियान की शुरुआत सफल रही । टीका सबसे पहले डॉक्टर, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों को लगाया गया था । टीकाकरण के बाद कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे बेहतर काम किया है और टीका लगवाने वाले लोग सुरक्षित है । यही कारण है कि अब सरकारी कर्मचारी गांव-गांव जाकर लोगों को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं । कि वह टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं ।

 

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए 43 बूथों में 9150 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था । जिसके सापेक्ष 18 प्लस युवाओं को कोविडशील्ड की डोज दी गई ।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि 18 से 44 उम्र के लोगों को 43 बूथों में 7013 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया । जिसके सापेक्ष 9150 का लक्ष्य रखा गया था ।

 

डीआईओ ने कहा कि 24 केन्द्रों के 35 बूथों में 1543 लोगों को टीका लगाया गया । वहीं 45 वर्ष से ऊपर के अधिक टीकाकरण का 43.43 फ़ीसदी रहा । 45 वर्ष से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए 3553 लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था । जिसके सापेक्ष 45 वर्ष वाले 1543 लोगों का टीकाकरण किया गया । टीकाकरण के दौरान 1056 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई वहीं 487 लोगों को दूसरी डोज के दी गई ।

 

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण ने जिस तरह से तेजी के साथ रफ्तार पकड़ी हुई थी । उतनी ही तेजी के साथ यहां कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है । आंकड़े भी इस बात का गवाही दे रहे हैं । कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के कम केस मामले सामने आए हैं ।

 

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने लगवाया कोविडशील्ड का टीका:

=22 वर्षीय नेहा सिंह व 28 वर्षीय पुरुष सौरभ तिवारी ने जनपद के शहरी क्षेत्र के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पला साहिबाबाद पर कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाया । उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए 18 प्लस के लाभार्थियों को इंतजार की घड़ीया अब समाप्त हो चुकी है, जिसका हम सबको इंतजार था ।

 

=नेहा सिंह ने बताया- मैंने आज कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है और टीका लगवाकर मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है सभी को टीका लगवाना चाहिए मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं और मेरा सभी से आग्रह है सभी 18 साल से अधिक उम्र वालों के लोगों को टीका लगवाना चाहिए ‌।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *