Skip to content
Sunday, 18 October 2026|India
18 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोपबुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
Home » कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लकी ड्रा में चयनित चार लोग पुरस्कृत
Breaking News

कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लकी ड्रा में चयनित चार लोग पुरस्कृत

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Apr 2021• अपडेट 19 Apr 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़ 19 अप्रैल 2021 ।   कोविड-19 से समुदाय को सुरक्षित बनाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है…

अलीगढ़ 19 अप्रैल 2021 ।

 

कोविड-19 से समुदाय को सुरक्षित बनाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसी को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 टीकाकरण की दोनों खुराके सफलतापूर्वक लगवाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता व फ्रंटलाइन वर्कर्स के संरक्षित काउंटर फाइल के आधार पर सोमवार को लकी ड्रा का आयोजन किया गया । लकी ड्रा के जरिए जिले के चार फ्रंटलाइन वर्कर्स के नाम निकाले गए जिन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने लकी ड्रा में चयनित कोरोना योद्धाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इसमें एएनएम आरती देवी गांव बरसती, ममता रानी क्वार्सी, आशा संतोष देवी गांव सुनाना, डॉ प्रभात कुमार दास गुप्ता जनपद अलीगढ़ के निवासी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

 

सीएमओ ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 अवश्य लगवाना चाहिए । उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में कोविड से बचने के लिए टीकाकरण से बेहतर और कोई विकल्प नहीं है । उन्होंने सभी से मास्क लगाने, दो गज की शारीरिक दूरी तथा किसी भी सताह को छूने के बाद हाथ धुलने की नसीहत दी ।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिले में कोविड-19 का टीकाकरण प्रारंभ है प्रथम चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण लगभग पूर्ण कर लिया है शासन के निर्देशानुसार जनपद में कोविड टीके की दोनों डोज लगवा चुके हेल्थ वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर लाभार्थियों की कुल संख्या के आधार पर कोविड-19 पुरस्कार वितरण किया जाना था। जिनमेें 25000 लाभार्थियों तक 4 पुरस्कार, 50000 लाभार्थियों तक 6 पुरस्कार व 50000 से अधिक लाभार्थियों तक 8 पुरस्कार वितरण किया जाना था ।

 

इसी क्रम में जनपद में 25000 से कम लाभार्थी होने के कारण 4 लाभार्थियों को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत किया गया है । इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीपी सिंह कल्याणी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर आदि मौजूद रहे ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *