Skip to content
Saturday, 07 November 2026|India
07 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हॉस्टल में खटमलों से निपटने के लिए छात्रों ने किया खतरनाक जुगाड़, आग से पलंग जल गया•उदयपुर में चुनावी मतभेद से हुई त्रासदी: बेटे ने मां को रॉड से मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल•सीतापुर में धनतेरस पर ट्रक‑ट्रैक्टर टक्कर से 5 की मौत, 17 घायल•केदारताल ट्रैक हादसे में सात ट्रेकर्स की मौत, एक की तलाश जारी•केरल कांग्रेस इकाई को CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस•हरदोई में दर्दनाक कार दुर्घटना: पति‑पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत•फेस्टिव सीजन में भीड़ से जूझती भारतीय रेल: गमछे से लटकते युवक का वायरल वीडियो•मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और पुलिस ने परखी सुरक्षाहॉस्टल में खटमलों से निपटने के लिए छात्रों ने किया खतरनाक जुगाड़, आग से पलंग जल गया•उदयपुर में चुनावी मतभेद से हुई त्रासदी: बेटे ने मां को रॉड से मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल•सीतापुर में धनतेरस पर ट्रक‑ट्रैक्टर टक्कर से 5 की मौत, 17 घायल•केदारताल ट्रैक हादसे में सात ट्रेकर्स की मौत, एक की तलाश जारी•केरल कांग्रेस इकाई को CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस•हरदोई में दर्दनाक कार दुर्घटना: पति‑पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत•फेस्टिव सीजन में भीड़ से जूझती भारतीय रेल: गमछे से लटकते युवक का वायरल वीडियो•मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और पुलिस ने परखी सुरक्षा
विज्ञापन
Home » कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीर हो, हल्के में ना ले- ममता किशोर
Breaking News

कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीर हो, हल्के में ना ले- ममता किशोर

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Jun 2021• अपडेट 16 Jun 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीर हो, हल्के में ना ले- ममता किशोर   -गांवो से आये हर विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर…

कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीर हो, हल्के में ना ले- ममता किशोर

 

-गांवो से आये हर विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जायेगा

-बिजली, सड़क, पानी, साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का रखा जायेगा पूरा ध्यान

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत। विवेक जैन

 

कोरोना संक्रमण से अब गांव भी अछूते नही रहे है। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में कोरोना महामारी की गिरफ्त में आने लगे है। जिला प्रशासन, स्थानीय प्रतिनिधी, आॅंगनबाड़ी सहित अनेको संस्थाये लोगों को कोविड़ संक्रमण से बचने के लिये जागरूक कर रही है। संजरपुर कैड़वा गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी जयकिशोर और उनकी पत्नी ममता किशोर जो कि वर्तमान में बागपत वार्ड नम्बर 13 से जिला पंचायत सदस्य है, लोगों को कोरोना से बचाने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रहे है। ममता किशोर ने लोगों से आग्रह किया है कि वह कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही ना बरतें। इसे बिल्कुल भी हल्के में ना लें। कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को काफी नुकसान पहुॅचाया है, जिसमें काफी लोगों की मत्यु हुई है। जिसकी भरपाई सम्भव नही है। जैसे ही लहर कुछ हल्की हुई है, आम जनता कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बनी हुई है। यदि हम नही संभले तो दोबारा से यह संक्रमण हम पर हावी हो सकता है। उन्होने लोगों से मास्क पहनने, कई बार दिन में हाथ धोने और एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने की अपील की। कहा कि वैक्सीनेशन चल रहा हैं, सभी वैक्सीन अवश्य लगवाये। इसका अर्थ यह नही कि कोरोना समाप्त हो गया है, हमें सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि गांवो से आये हर विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। बिजली, सड़क, पानी, साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *