Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरीमुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी
विज्ञापन
Home » आगरा में बस हाईजैक की अनूठी वारदात, बस का चला पता,
Breaking News

आगरा में बस हाईजैक की अनूठी वारदात, बस का चला पता,

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Aug 2020• अपडेट 19 Aug 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
ताजनगरी आगरा में एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां फाइनैंस कंपनी के कर्मचारियों ने सवारियों से भरी बस को हाईजैक कर लिया। थाना…

ताजनगरी आगरा में एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां फाइनैंस कंपनी के कर्मचारियों ने सवारियों से भरी बस को हाईजैक कर लिया। थाना मलपुरा क्षेत्र में अज्ञात कार सवारों ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को उतारकर बस को अगवा किया था। हालांकि राहत की बात यह है कि बस का पता चल गया है। आगरा के एसएसपी का कहना है कि बस को झांसी में बरामद किया गया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

झांसी में बस बरामद, सभी यात्री सुरक्षित
एसएसपी ने बताया कि बस यात्रियों तक आगरा पुलिस पहुंच गई है। सभी यात्री झांसी के पास मिले हैं। पुलिस ने यात्रियों से बात की है और चिंता की कोई बात नहीं है। मामले की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि फाइनैंस कर्मियों ने बस को अगवा कर लिया था। पुलिस अब फाइनैंस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रही है। आगरा के एसएसपी बब्लू कुमार ने बताया, ‘ग्वालियर के तीन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जिस बस में वे गुरुग्राम से पन्ना जा रहे थे उसे फाइनैंस कंपनी के कर्मचारियों ने अगवा कर लिया। कंपनी ने ही बस को फाइनैंस किया था।’

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *