Skip to content
Saturday, 17 October 2026|India
17 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्धगोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
Home » अवैध निर्माणधीन मकान को तोड़ने के विरोध में खुर्जा विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन।
Breaking News

अवैध निर्माणधीन मकान को तोड़ने के विरोध में खुर्जा विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 13 Jan 2023• अपडेट 13 Jan 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर खुर्जा में जंक्शन मार्ग स्थित अवैध प्लाटिंग में निर्माणधीन मकान को तोड़ने के विरोध में किसान एकत्र हो गए हैं। किसानों ने संयुक्त…

बुलंदशहर खुर्जा में जंक्शन मार्ग स्थित अवैध प्लाटिंग में निर्माणधीन मकान को तोड़ने के विरोध में किसान एकत्र हो गए हैं। किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले केडीए कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही गेट पर ताला भी जड़ दिया है।

 

खुर्जा जंक्शन मार्ग पर गांव अरनिया मौजपुर में बुधवार को खुर्जा विकास प्राधिकरण की टीम अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के लिए पहुंच गई। जहां टीम ने प्लाटिंग को ध्वस्त किया और निर्माणधीन मकान को भी गिरा दिया। किसानों का कहना है कि खुर्जा विकास प्राधिकरण की तरफ से बिना जानकारी और सूचना दिए मकान को तोड़ दिया गया। अधिकारियों ने उनकी बिना सुने ही मकान को तोड़ दिया। जिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने प्राधिकरण टीम पर पथराव करते हुए जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

मामले में खुर्जा विकास प्राधिकरण के जेई ने जिला पंचायत सदस्य नाहर सिंह सोलंकी, सतीश सोलंकी समेत 25,30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर मकान तोड़े जाने से नाराज लोग किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकत्र होकर खुर्जा विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। जिसमें भाकियू अराजनैतिक, भाकियू चढूनी, भाकियू लोकशक्ति, किसान यूनियन फौजी, किसान यूनियन टिकेट आदि संगठनों के कार्यकर्ता रहे। जहां उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा किसानों के मकान को अवैध बताकर ध्वस्त किया जा रहा है।

 

शहरी क्षेत्र में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गुस्साए लोगों ने खुर्जा विकास प्राधिकरण के गेट पर ताला लगा दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि निर्माणाधीन मकान का मुआवजा किसान को दिया जाए और जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह वापस लिया जाए। सूचना पर एसडीएम लवी त्रिपाठी वह बुलंदशहर प्राधिकरण के सचिव भी किसानों के बीच पहुंच गए। और उन्होंने किसानों से वार्ता करके उनकी समस्याएं सुनीं, लेकिन किसान वहां देर शाम तक धरने पर डटे रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *