Skip to content
Wednesday, 21 October 2026|India
21 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
श्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गयाश्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया
विज्ञापन
Home » अब मोबाइल रिचार्ज में 28 नहीं 30 दिन का महीना होगा , TRAI ने दिया मोबाइल कंपनियों को सख्त निर्देश
Breaking News

अब मोबाइल रिचार्ज में 28 नहीं 30 दिन का महीना होगा , TRAI ने दिया मोबाइल कंपनियों को सख्त निर्देश

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 28 Jan 2022• अपडेट 28 Jan 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
TRAI ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि उन्हें अपने सभी ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान…

TRAI ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि उन्हें अपने सभी ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान देना होगा।

 

 

 

आपके लिए संबंधित खबरें

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI– Telecom Regulatory Authority of India) ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Companies) से कहा है कि उन्हें अपने सभी ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान (Mobile Recharge Plan) देना होगा. ट्राई के इस निर्देश से एक साल के दौरान ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले रिचार्ज की संख्या में कमी आने की उम्मीद है और इस प्रकार ग्राहकों को पैसों की भी बचत होगी. मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनियां 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रीपेड रिचार्ज प्लान प्रदान करती हैं, जिससे ग्राहकों को एक साल में 13 “मासिक” रिचार्ज कराने होते हैं।

 

 

 

 

60 दिनों के भीतर करना होगा आदेशों का पालन

ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा, “प्रत्येक दूरसंचार सेवा प्रदाता कम से कम एक प्लान वाउचर, एक विशेष टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर की पेशकश करेगा, जिसकी वैधता तीस दिनों की होगी.” इसके अलावा, दूरसंचार कंपनियों को नियमों के नोटिफिकेशन की तारीख से 60 दिनों के अंदर आदेश का पालन करने के लिए अनिवार्य किया गया है।

 

 

 

रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में हुई है बढ़ोतरी

ट्राई ने कहा कि देश में टेलीकॉम ग्राहकों की संख्या नवंबर, 2021 के अंत तक मामूली रूप से बढ़कर 1.19 बिलियन हो गई है. इस दौरान रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो ने 20,19,362 ग्राहकों की बढ़ोतरी के साथ मोबाइल सेगमेंट में बढ़ोतरी का नेतृत्व किया है, जिससे उसके कुल ग्राहकों की संख्या 428 मिलियन से भी ज्यादा हो गई है.

 

वोडाफोन-आइडिया को लगातार हो रहा है नुकसान

भारती एयरटेल ने 13,18,251 नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं. Vodafone Idea (VI) के ग्राहकों की संख्या लगातार घट रही है. कंपनी ने नवंबर में 18,97,050 ग्राहकों को खो दिया और इसका कुल ग्राहक आधार गिरकर 267.12 मिलियन हो गया. सरकारी दूरसंचार कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल भी नवंबर में ग्राहक हासिल करने में विफल रहीं. बीएसएनएल ने 2,40,062 मोबाइल ग्राहक खो दिए जबकि एमटीएनएल ने 4,318 कनेक्शन खो दिए.

 

पीटीआई इनपुट्स

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *