Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाईनूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन
Home » अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने जनपद के पुलिस अधीक्षक संग भ्रमण किया।
Breaking News

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने जनपद के पुलिस अधीक्षक संग भ्रमण किया।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 24 Aug 2020• अपडेट 24 Aug 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर सोमवार अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री राजीव सभरवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद…

बुलंदशहर सोमवार
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री राजीव सभरवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में गोष्ठी/समीक्षा बैठक की गयी। अपराध गोष्ठी/समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को शासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत अनुपालन कराने, लम्बित विवेचनाओं, अपराधों पर प्रभावी अकुंश लगाने, जिला कारगार में निरूद्ध अपराधियों की माॅनिटरिंग करने व जनता की समस्याओं का शीघ्रतम निस्तारण करने, हिस्ट्रीशीटरों व टाॅप-10 अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं वांछित/वारंटियो की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर एवं अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल को साथ लेकर आगामी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/ चैराहों/मार्गों/भीड़भाड़ वाले क्षेत्र/सर्राफा मार्केट में पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा। साथ ही संबन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं शासन के निर्देशों एवं सोशल डिस्टेसिंग का अरक्षशः पालन कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि कंटेन्मेंट जोन/हाॅटस्पाॅट एरिया में ड्यूटीरत सभी अधिकारीगण/कर्मचारीगण स्वयं को अधिक से अधिक सुरक्षित रखते हुए अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *