Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » श्री गिरिराज जी पूजन लीला देखकर खुर्जावासी हुए गदगद
Breaking News

श्री गिरिराज जी पूजन लीला देखकर खुर्जावासी हुए गदगद

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 13 Oct 2023• अपडेट 13 Oct 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
श्री गिरिराज जी पूजन लीला देखकर खुर्जावासी हुए गदगद 13 अक्टूबर 2023 श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित भव्य…

श्री गिरिराज जी पूजन लीला देखकर खुर्जावासी हुए गदगद

13 अक्टूबर 2023 श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित भव्य रासलीला में वृंदावन की रासमंडली द्वारा श्री गिरिराज जी पूजन की लीला का सुंदर मंचन किया गया। नगर के मदन गोपाल सर्राफ जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर लीला प्रारंभ कराई और भगवान राधा – कृष्ण जी से आशीर्वाद प्राप्त किया । लीला प्रमुख श्री शर्मा जी ने बताया ,सभी बृजवासी इंद्र देवता की पूजा करते थे। तब भगवान श्री कृष्ण ने नंद बाबा से कहा मैंने एक सपना देखा है, जिसमें चारभुजा के देवता मुझसे कह रहे हैं कि तुम इंद्र की पूजा छोड़कर मेरी पूजा करो । मेरे देवता सबकी मनो इच्छाओं को पूरी करने वाले और सब की हर प्रकार से रक्षा करते हैं । हमारे देवता चार पदारथ धर्म, अर्थ ,काम ,मोक्ष देने वाले हैं । हमारे देवता तो सामने आकर मांग – मांग करके खावें हैं ,तुम सब उनकी पूजा करो । नंद बाबा ने यह सुनकर श्री कृष्ण से कहा , बेटा हम पहले पंचायत करेंगे और तब जो फैसला होगा, उसे करेंगे । नंद बाबा ने पंचायत बुलाई और इंद्र की पूजा छोड़कर, सभी बृजवासियों ने गिरिराज जी महाराज की पूजा करने का निर्णय लिया । सभी बृजवासियों ने खूब मेवा, मिष्ठान और पकवान बनाकर गिरिराज जी महाराज को छप्पन प्रकार भोग लगाये और सभी बृजवासियों ने उनकी पूजा की। भव्य रासलीला में दानी दाताओं को मंडल द्वारा सम्मानित किया गया और उन्होंने भगवान राधा – कृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किया । भव्य रासलीला में मंडल के राजू रसिक, गिरीश चंद्र गुप्ता ,कौशल गुप्ता ,गणेश गुप्ता ,नीलकमल, राजकुमार गुप्ता ,योगेंद्र गुप्ता , चारु गुलाठी ,गगन अरोरा आदि ने सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी – आचार्य जय भगवान शर्मा

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *