लखनऊ। बहुप्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आरक्षण सूची जारी, देखें कहां मिलेगी लिस्ट
1 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए बहुप्रतीक्षित आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। बता दें त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आज प्रदेश में पंचायतीराज विभाग की तरफ से आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। यह सूची सभी जिला मुख्यालयों पर चस्पा कर दी गई है। जहां पर जाकर आप अपने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक वार आरक्षण सूची जाकर देख सकते हैं।
आपके लिए संबंधित खबरें
आपको बताते चलें कि, उच्च न्यायलय के आदेश के बाद पंचायत चुनावों को लेकर हरकत में आई योगी सरकार ने अब आरक्षण ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। बता दें सरकार के पंचायती राज विभाग की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण सूची पहले ही जारी कर दी गई है। और इन चुनावों के लिए 2 और 3 मार्च को सूची करने के लिए कहा गया था। जिसके क्रम में आज यह जारी कर दी गई है।




टिप्पणियाँ
0