Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध•दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में 14‑17% उछाल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ•मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगीलाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध•दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में 14‑17% उछाल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ•मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी
विज्ञापन
Home » राजनीतिक स्वार्थ के लिए संघ की छवि धूमिल कर समाज को बांटना चाहते हैं दिग्विजय
Breaking News

राजनीतिक स्वार्थ के लिए संघ की छवि धूमिल कर समाज को बांटना चाहते हैं दिग्विजय

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Jul 2023• अपडेट 11 Jul 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
राजनीतिक स्वार्थ के लिए संघ की छवि धूमिल कर समाज को बांटना चाहते हैं दिग्विजय -स्व.श्री गुरु गोलवलकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

राजनीतिक स्वार्थ के लिए संघ की छवि धूमिल कर समाज को बांटना चाहते हैं दिग्विजय
-स्व.श्री गुरु गोलवलकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
-प्रबुद्ध नागरिकों ने की कांग्रेस नेता के विरुद्ध कार्यवाही की मांग
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सोमवार को जिलाधीश की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर एचबी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। श्री शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में विचार कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञापन सौंपते समय प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए संघ की छवि धूमिल कर समाज को बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक भ्रामक पोस्ट अपने फेसबुक एवं ट्विटर पर श्री गुरु जी के चित्र के साथ डाली है। जिसके कैप्शन में लिखा है गुरु गोलवलकर जी के दलित, पिछड़ों और मुसलमानों के लिए व राष्ट्रीय जल, जंगल व जमीन पर अधिकार पर क्या विचार थे अवश्य जानिए। इस पोस्ट के साथ जो पोस्टर शेयर किया गया है उसमें लिखा था सदाशिवराव गोलवलकर जी ने अपनी पुस्तक वी एंड अवर नेशनहुड आईडेंटीफाइड में स्पष्ट लिखा है जब भी सत्ता हाथ लगे तो सबसे पहले सरकार की धन, संपत्ति, राज्यों की जमीन और जंगल पर अपने 2-3 विश्वसनीय धनी लोगों को सौंप दें, 95 प्रतिशत जनता को भिखारी बना दें, उसके बाद सात जन्मों तक सत्ता हाथ से नहीं जाएगी। इस बात के नीचे श्री गोलवलकर जी की फोटो लगी हुई है। जिसके नीचे लिखा है, मैं सारी जिंदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन जो दलित, पिछड़ों और मुसलमानों को बराबरी का अधिकार देती हो ऐसी आजादी मुझे नहीं चाहिए। गोलवलकर गुरु जी 1940।
प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट से करोड़ों भारतवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। भारत का प्रत्येक नागरिक श्री गुरु जी के व्यक्तित्व, चरित्र एवं उनके कृतित्व से भली भांति परिचित है। इस देश के जनमानस में यह स्पष्ट है कि श्री गुरुजी जीवन पर्यंत विभिन्न वर्गों में बंटे समाज को प्रेम, सौहार्द सद्भावना और समरसता के रास्ते पर चलाकर एक करने के लिए प्रयत्नशील रहे हैं। उनके त्यागी, तपस्वी,प्रेरणादायक जीवन से प्रेरित होकर करोड़ों भारतवासी उनके प्रति अपनी आस्था रखते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इससे पहले भी तुष्टिकरण की नीति के तहत राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं इससे जुड़े करोड़ों स्वयंसेवकों को बदनाम कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे उनकी सत्ता प्राप्त करने की राजनैतिक स्वार्थपूर्ति हो सके।
ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय पुजारी संघ के महासचिव गौरव महाराज, दीपक सचेती, डीआरडीई ग्वालियर के पूर्व निदेशक देवेन्द्र कुमार दुबे, संजीव बंसल, उप महाधिवक्ता वीरेन्द्र पाल, रविन्द्र कुशवाह, अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक खेडक़र, निर्मल कोठारी, पप्पू वर्मा, डॉ.राजेन्द्र गुर्जर, डॉ.संगीता वाल्मीकि, रीना सोलंकी, प्रमोद मिश्रा, रमाकांत समाधिया, हेमलता राव, दीप्ती सांघी, कर्नल श्रीमनजी, नेहा अग्रवाल आदि शामिल रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *