Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायलछह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल
विज्ञापन
Home » बागपत के विपुल जैन को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान ने किया सम्मानित
Breaking News

बागपत के विपुल जैन को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान ने किया सम्मानित

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Aug 2023• अपडेट 09 Aug 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत के विपुल जैन को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान ने किया सम्मानित – सकारात्मक पत्रकारिता, सामाजिक कार्यो व साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा…

बागपत के विपुल जैन को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान ने किया सम्मानित

– सकारात्मक पत्रकारिता, सामाजिक कार्यो व साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए किया गया बागपत के विपुल जैन को सम्मानित

– विपुल जैन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार है और अब तक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किये जा चुके है

नई दिल्ली।
नई दिल्ली में आयोजित एक शानदार एवं भव्य कार्यक्रम में नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेड़लिस्ट और सीनियर रिपोर्टर विपुल जैन बागपत को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान द्वारा सम्मानित किया गया। विपुल जैन को सकारात्मक पत्रकारिता, समाजसेवी कार्यो, साम्प्रदायिक सौहार्द आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। विपुल जैन वर्तमान में विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर धार्मिक व सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है। विपुल जैन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार है और उनको राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। मई 2023 में डीपीआईएएफ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह विपुल जैन को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। विपुल जैन बॉलीबुड़ स्टार राकेश बेदी, राहुल रॉय, बिग बॉस विनर आशुतोष कौशिक सहित अनेकों सेलिब्रिटी द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किये जा चुके है। वह लोकपाल गुप्ता सम्मान, नीरा अमृत सम्मान, शकुन्तला गुप्ता सम्मान जैसी अनेको सम्मान आयोजक समितियों के माध्यम से समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण योगदान करते है। विपुल जैन अपनी सामाजिक और परोपकारी उपलब्धियों का श्रेय उनको सामाजिक कार्यो में सहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं और लोगों को देते है। विपुल जैन ने कार्यक्रम के आयोजक रोहित जैन, रजनीश कुमार सक्सैना व आरजे प्रोडक्शन हाउस के सभी सदस्यों द्वारा मान-सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया और शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी की प्रशंसा की। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *