Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासाहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा
विज्ञापन
Home » पुलिस भर्ती 2020-21 फर्जीवाड़े का खुलासा। प्रतापगढ़ का अतुल यादव भी शामिल।
Breaking News

पुलिस भर्ती 2020-21 फर्जीवाड़े का खुलासा। प्रतापगढ़ का अतुल यादव भी शामिल।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Dec 2022• अपडेट 16 Dec 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
प्रतापगढ़ SI भर्ती परीक्षा 2020-21 में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह में प्रतापगढ़ का अतुल यादव भी शामिल है। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एसआई…

प्रतापगढ़
SI भर्ती परीक्षा 2020-21 में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह में प्रतापगढ़ का अतुल यादव भी शामिल है। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एसआई भर्ती परीक्षा 2020-21 में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही अन्य की तलाश तेज कर दी गयी है। यह कार्रवाई यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की शिकायत पर की गई है।
पुलिस के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा गोरखपुर के न्यू सर्वोदय ऑनलाइन सेंटर में किया गया है। रिक्रूटमेंट बोर्ड के एसपी हफीजुर्रहमान ने एफआईआर में लिखा है कि 15 लाख रुपए देकर अनुचित साधनों का फायदा उठाया। जांच में पता चला कि उसने अलग-अलग विषयों की परीक्षा में महज 27 मिनट 10 सेकेंड में 160 में से 158 सवालों के सही जवाब दिए थे, जो बिना नकल के संभव नहीं था।
खुलासा होने के बाद ही हुसैनगंज कोतवाली में अभ्यर्थी समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार 15 दिसंबर 2022 की देर रात तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक आरोपी रितेश कुमार, बलिया निवासी अजय चौहान और वीके सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अजय आशियाना में रह रहा था। अजय को 15 लाख रुपये देकर रितेश ने परीक्षा पास की। गिरोह से हाईस्कूल-इंटर की मार्कशीट व 104 परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र, कई फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र, 104 कोरे चेक आदि बरामद किए गए हैं।
इस मामले में अभ्यर्थी जौनपुर के रितेश कुमार और गिरोह के प्रतापगढ़ निवासी अतुल यादव, किला चौराहा आशियाना लखनऊ के अजय चौहान, सुल्तानपुर के वीके सिंह उर्फ ​​बृजीत सिंह, बलिया के शशि, हरियाणा के बृजपाल यादव, गोरखपुर के अनुभव सिंह शामिल हैं। गोरखपुर के न्यू सर्वोदय ऑनलाइन सेंटर के निदेशक आनंद कुमार सिंह, सूरज कुमार मिश्रा, आनंद मिश्रा और आईटी सुपरवाइजर जगदीश्वर पांडेय को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक इस फर्जीवाड़े में अब तक 120 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लखनऊ पुलिस लाइन में मई में हुई अभिलेखों की जांच के दौरान भी बड़ी संख्या में हेराफेरी कर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चिन्हित किया गया था। सीधी भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 12 नवंबर 2021 से आयोजित की गई थी।

हमारे संवाददाता रमेश श्रीवास्तव

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *