Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » जिला जज ने यूपीएस कटरा गुलाब सिंह की आन्या को किया सम्मानित
Breaking News

जिला जज ने यूपीएस कटरा गुलाब सिंह की आन्या को किया सम्मानित

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Oct 2023• अपडेट 21 Oct 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
रमेश श्रीवास्तव। प्रतापगढ़। जिला जज ने यूपीएस कटरा गुलाब सिंह की आन्या को किया सम्मानित। स्वच्छता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में आन्या का प्रथम स्थान।…

रमेश श्रीवास्तव।
प्रतापगढ़।
जिला जज ने यूपीएस कटरा गुलाब सिंह की आन्या को किया सम्मानित।
स्वच्छता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में आन्या का प्रथम स्थान।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में दिनांक 2 अक्टूबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता जनपद स्तर पर कराई गई जिसमें चित्रकला की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का जनपद स्तर पर गठित त्रि- सदस्यीय सत्यापन समिति द्वारा परीक्षण किया गया। समिति द्वारा सम्यक परीक्षणोंपरान्त छात्र-छात्राओं की प्रविष्टियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किया गया था। जिसमें आन्या विश्वकर्मा कक्षा आठ मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह मान्धाता की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम सम्मान समारोह संत एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में संपन्न हुआ।स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश महोदय /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आन्या को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता, राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने छात्रा एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *