Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वानछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान
विज्ञापन
Home » जयपुर सक्षम लोग नहीं लें अनुचित लाभ वास्तविक जरूरतमंद को ही मिले लाभ- मुख्यमंत्री
Breaking News

जयपुर सक्षम लोग नहीं लें अनुचित लाभ वास्तविक जरूरतमंद को ही मिले लाभ- मुख्यमंत्री

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Apr 2020• अपडेट 11 Apr 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
राशन एवं भोजन वितरण राजनीति से परे सेवाभाव के साथ हो वास्तविक जरूरतमंद को ही मिले लाभ सक्षम लोग नहीं लें अनुचित लाभ –…

राशन एवं भोजन वितरण राजनीति से परे सेवाभाव के साथ हो
वास्तविक जरूरतमंद को ही मिले लाभ
सक्षम लोग नहीं लें अनुचित लाभ – मुख्यमंत्री

जयपुर, । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना महामारी की इस आपदा के समय राज्य सरकार का यह संकल्प है कि प्रदेश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए, लेकिन साथ ही हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वास्तविक जरूरतमंदों को ही इसका लाभ मिलना सुनिश्चित हो। राशन सामग्री एवं भोजन वितरण राजनीति से परे होकर सेवाभाव के साथ किया जाए। इसे प्रचार और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बनाया जाए। राज्य सरकार ने वितरण के दौरान किसी तरह की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी निषिद्ध कर दी है।

श्री गहलोत ने यह भी अपील की है कि जो व्यक्ति सक्षम हैं वे वास्तविक जरूरतमंद के हिस्से का अनुचित लाभ नहीं लें। सूखी राशन सामग्री एवं पके हुए भोजन के पैकेट पर पहला हक उन निराश्रित, बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों का है, जो संकट की इस घड़ी में पूरी तरह सरकार एवं जनसहयोग पर आश्रित हो गए हैं।

श्री गहलोत ने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य के लिए स्वयंसेवी संगठनों को निरन्तर प्रोत्साहित किया जाए और अच्छा कार्य करने वाली संस्थाओं को भोजन वितरण को लेकर आने वाली समस्याओं का निराकरण भी तत्काल प्रभाव से किया जाए। राशन एवं भोजन के पैकेट वितरित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान किसी तरह की भीड़ एकत्र नहीं हो।

आपके लिए संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन सामग्री एवं पके हुए भोजन का किसी स्थान विशेष पर कैम्प लगााकर वितरण नहीं किया जाए। भामाशाह एवं स्वयंसेवी संस्था द्वारा सूखी राशन की सामग्री तथा पका हुआ भोजन जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाया जाए। इनका वितरण पैकेट के रूप में प्रशासन द्वारा ही घर-घर जाकर चिन्हित जरूरतमंद व्यक्तियों एवं परिवारों को किया जाए। स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि प्रशासन द्वारा गठित वितरण व्यवस्था के सदस्य हो सकते हैं एवं वे भोजन पैकेट के साथ अपनी संस्था के नाम का पैम्पलेट अथवा स्टीकर वितरित करवा सकते हैं। पत्रकार नईम कुरैशी

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *