Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वानछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान
विज्ञापन
Home » ग्रेटर नोएडा : हरतालिका तीज की तैयारियां शुरू, मेहंदी से लेकर ब्यूटी पार्लर तक महिलाओं की भारी भीड़, कल रखेंगी व्रत
Breaking News

ग्रेटर नोएडा : हरतालिका तीज की तैयारियां शुरू, मेहंदी से लेकर ब्यूटी पार्लर तक महिलाओं की भारी भीड़, कल रखेंगी व्रत

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Sep 2023• अपडेट 18 Sep 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
ग्रेटर नोएडा : हरतालिका तीज की तैयारियां शुरू, मेहंदी से लेकर ब्यूटी पार्लर तक महिलाओं की भारी भीड़, कल रखेंगी व्रत – ग्रेटर नोएडा…

ग्रेटर नोएडा : हरतालिका तीज की तैयारियां शुरू, मेहंदी से लेकर ब्यूटी पार्लर तक महिलाओं की भारी भीड़, कल रखेंगी व्रत –

ग्रेटर नोएडा : शहर के सबसे बड़े बाजार जगत फार्म में जगह-जगह पर महिलाएं मेहंदी लगवा रही हैं। कॉस्मेटिक शॉप पर भीड़ है। बाजार में महिलाएं अपने सोलह श्रृंगार का सामान ले रही हैं। सभी हरतालिका तीज की तैयारियां कर रही है। कल धूमधाम के साथ सभी सुहागन महिलाएं इस त्यौहार को मनाएंगी। हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है।

हाथों में मेहंदी लगाना अनिवार्य

कल सोमवार को महापर्व हरतालिका तीज है। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए व्रत रखती हैं और भगवान शंकर-पार्वती की पूजा करती है। इस पर्व पर हाथों में मेहंदी लगाना अनिवार्य होता है। इसके अलावा महिलाएं सोलह श्रृंगार करके व्रत को पूरा करती हैं। हाथों में मेहंदी लगाई बिना यह पर्व अधूरा माना जाता है।

आपके लिए संबंधित खबरें

ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़

इस मौके पर ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े बाजार जगत फार्म में महिलाओं की भीड़ अच्छी-खासी हो गई। सभी महिलाएं पूजन की सामग्री और सोलह श्रृंगार का सामान लेने बाजार में पहुंच रही है। जगत फार्म में जगह-जगह पर बैठकर महिलाएं मेहंदी लगवा रही है। कपड़ों की दुकानों, ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ है। जिसकी वजह से दुकानदारों और कारोबारी में खुशी दिख रही है।

क्यों मनाई जाती है हरतालिका तीज

इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और उनके पूरे परिवार की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर घर में मंदिर में स्थापित करते हैं। माता का श्रृंगार किया जाता है। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, हाथों पर मेहंदी रचाती हैं और रात में माता गौरी की पूजा करती हैं। सुहागिनों के साथ ही कुंवारी लड़कियां भी इस दिन उपवास करती हैं। सौभाग्यवती महिलाएं अपने सुहाग को अखंड बनाए रखने के लिए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन उपवास करती हैं। हरतालिका तीज को मनाने का एक कारण माता पार्वती और भगवान शिव हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने ही सबसे पहले हरतालिका तीज का व्रत करते भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। माता पार्वती का अनुसरण करते हुए महिलाएं शिवजी और माता पार्वती जैसा दांपत्य जीवन पाने की कामना करती हैं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *