Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » उत्तर प्रदेश : पांच जिलों के डीएम बदले गए, सात आईएएस अफसरों के तबादले
Breaking News

उत्तर प्रदेश : पांच जिलों के डीएम बदले गए, सात आईएएस अफसरों के तबादले

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Sep 2023• अपडेट 18 Sep 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
उत्तर प्रदेश : पांच जिलों के डीएम बदले गए, सात आईएएस अफसरों के तबादले – लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की देर…

उत्तर प्रदेश : पांच जिलों के डीएम बदले गए, सात आईएएस अफसरों के तबादले –

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की देर शाम अवकाश होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 7 आईएएस अफ़सरों के स्थानांतरण किए गए हैं। पांच ज़िलों के डीएम बदल दिए गए हैं। इनमें फ़तेहपुर, रायबरेली, कासगंज, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी बदले गए हैं। ख़ास बात यह है कि इन तबादला आदेशों से प्रभावित होने वालों में चार महिला आईएएस अफ़सर शामिल हैं।

इन उत्तर प्रदेश सरकार अफसरों के हुए तबादले

राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ रायबरेली की ज़िलाधिकारी माला श्रीवास्तव का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में निदेशक बनाकर भेजा गया है। कासगंज की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर का भी तबादला हो गया है। उन्हें माला श्रीवास्तव की जगह रायबरेली की डीएम बनाकर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश की संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त सुषमा वर्मा का स्थानांतरण कासगंज किया गया है। सुषमा वर्मा को कासगंज की डीएम नियुक्त किया गया है। प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। उन्हें फ़िलहाल कोई ज़िम्मेदारी नहीं दी गई है और प्रतीक्षारत रखा गया है।

आपके लिए संबंधित खबरें

सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी संजीव रंजन को प्रतापगढ़ भेजा गया है। संजीव रंजन बतौर जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कार्यरत विशेष कार्याधिकारी आईएएस अफ़सर श्रीमति अनुज मलिक को गोरखपुर विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया था। नियुक्ति विभाग ने सभी अफ़सरों को आदेश मिलने के बाद तत्काल नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *