Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजावैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा
विज्ञापन
Home » अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला बने योगेश दुबे, शुभम चौधरी को बनाया गया जिला महामंत्री
Breaking News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला बने योगेश दुबे, शुभम चौधरी को बनाया गया जिला महामंत्री

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 04 Mar 2022• अपडेट 04 Mar 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला बने योगेश दुबे, शुभम चौधरी को बनाया गया जिला महामंत्री ग्वालियर। बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन)…

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला बने योगेश दुबे, शुभम चौधरी को बनाया गया जिला महामंत्री

ग्वालियर। बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) के थाटीपुर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में ब्राह्मण समाज की बैठक आहूत की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.सोनकिया, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छुन्ना पाठक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से ग्वालियर महानगर का जिला अध्यक्ष योगेश दुबे, जिला महामंत्री शुभम चौधरी, संभाग अध्यक्ष मनमोहन शर्मा व संभाग प्रवक्ता वीरेंद्र पाराशर को बनाया गया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.सोनकिया ने संबोधित करते हुए कहा संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट रखकर उचित मंचों पर ब्राह्मण समाज के हित की बात रखना व मनबाना है। हम अन्य समाज का अनहित नहीं चाहते। लेकिन ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय ना हो इसलिए संगठन समाज व समाज के लोगों के लिए निरंतर कार्य करेगा। ग्वालियर का संगठन अच्छा कार्य कर रहा है। अभी तक ग्वालियर में 475 ब्राह्मण भाइयों-बहिनो ने संगठन की सदस्यता ले ली है। इसे और अधिक बढ़ाइए और समाज के हित के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।

साथ ही साथ बैठक में संगठन के विस्तार हेतु कुटुंब ऐप सदस्यता, ड्रेस कोड, ब्राह्मण समाज के उत्थान, गरीब ब्राह्मण समाज के बच्चों की शिक्षा, दहेज, मृत्यु-भोज, ब्राह्मण समाज पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने हेतु बिंदुवार चर्चा की गई।

आपके लिए संबंधित खबरें

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता रामबरन शास्त्री, राष्ट्रीय संयोजक श्री परशुराम सेना सदानंद शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छुन्नालाल थापक, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कांकर, श्री परशुराम सेना युवा इकाई के जिला अध्यक्ष अंकुर शर्मा, देवेश शर्मा,सिद्धार्थ दुबे, डॉ.के.के.शर्मा,राजीव पस्तोर, रमेश शर्मा, परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष अरविंद, ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रिंकू शर्मा, देवेश शर्मा, धर्मेंद्र गौर, अमित खेमरिया, अनुज शर्मा, बलराम दुबे, तरुण चतुर्वेदी, शिवम ढ़मोले, आकाश शर्मा, राम मोहन बरुआ, प्रशांत भार्गव, संदीप शर्मा, कृष्णकांत तिवारी, रवि शर्मा, हरिओम पाराशर, शिवम शर्मा, अंकुर शर्मा, नितिन पुरोहित सहित सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *