Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजावैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा
विज्ञापन
Home » अवैध घुसपैठ पर CM हिमंत का बड़ा अलर्ट: ‘10% और बढ़ी संख्या तो असम बन सकता है बांग्लादेश का हिस्सा’
Breaking News

अवैध घुसपैठ पर CM हिमंत का बड़ा अलर्ट: ‘10% और बढ़ी संख्या तो असम बन सकता है बांग्लादेश का हिस्सा’

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 24 Dec 2025• अपडेट 24 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गुवाहाटी।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में अवैध घुसपैठ को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते…

गुवाहाटी।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में अवैध घुसपैठ को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि असम में अवैध घुसपैठियों की संख्या में मात्र 10 प्रतिशत की भी और वृद्धि होती है, तो राज्य की सामाजिक और भौगोलिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है।

सीएम सरमा के मुताबिक, वर्तमान में असम की लगभग 40 प्रतिशत आबादी बांग्लादेशी मूल के लोगों की बताई जाती है। उन्होंने कहा कि यदि इस मुद्दे पर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि राज्य सरकार अवैध घुसपैठ, जनसंख्या संतुलन और सीमाई सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि असम की पहचान, संस्कृति और संसाधनों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य सरकार पहले से ही NRC, सीमा निगरानी, और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है। सीएम सरमा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पूर्वोत्तर राज्यों में अवैध घुसपैठ और डेमोग्राफिक चेंज को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो रही है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *