Skip to content
Sunday, 29 November 2026|India
29 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे•मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका•पुंछ में LoC पर भारतीय सेना ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया•नोएडा में 6 साल के बच्चे का चमत्कार: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर भी चलने लगा•झारखंड में रांची‑पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो टक्कर से 13 लोगों की मौत•यूपी, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तीन सड़क हादसे: 20 मौतें, कई घायल•पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कियाप्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे•मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका•पुंछ में LoC पर भारतीय सेना ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया•नोएडा में 6 साल के बच्चे का चमत्कार: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर भी चलने लगा•झारखंड में रांची‑पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो टक्कर से 13 लोगों की मौत•यूपी, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तीन सड़क हादसे: 20 मौतें, कई घायल•पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया
विज्ञापन
Home » गुरू गोरखनाथ मंदिर फखरपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हुआ भव्य समापन
Breaking News

गुरू गोरखनाथ मंदिर फखरपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Feb 2025• अपडेट 14 Feb 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गुरू गोरखनाथ मंदिर फखरपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हुआ भव्य समापन बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। फखरपुर गांव के गुरू गोरखनाथ…

गुरू गोरखनाथ मंदिर फखरपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

  • उत्तर भारत के प्रसिद्ध कथा वाचक रास बिहारी जी महाराज वृन्दावन वालों ने कथा के अन्तिम दिन भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जी के महान व्यक्तित्व से कराया अवगत
  • कथा के अन्तिम दिन श्रद्धालुओं ने जमकर खेली होली, गुरू गोरखनाथ मंदिर कमेटी फखरपुर ने श्रीमद भागवत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं का जताया आभार

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। फखरपुर गांव के गुरू गोरखनाथ मंदिर में 4 फरवरी 2025 से चल रही श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन हुआ। कथा के अन्तिम दिन उत्तर भारत के प्रसिद्ध कथा वाचक रास बिहारी जी महाराज वृन्दावन वालों ने भगवान श्री कृष्ण के परम मित्र सुदामा जी के व्यक्तित्व की महानता पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। साथ ही साथ उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करने की बात कही। कथा के अन्त में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली और भगवान की भक्ति में लीन होकर जमकर नृत्य किया। कथा के मुख्य यजमान शीशपाल और कमलेश ने श्रीमद भागवत जी की मुख्य पूजा सम्पन्न करायी। गुरू गोरखनाथ मंदिर कमेटी फखरपुर ने कथा में आने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और ग्रामवासियों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सुन्दर कथावाचन के लिए कथा वाचक रास बिहारी जी महाराज की प्रशंसा की, उनसे आर्शीवाद लिया और फोटो खिंचवायी। इस अवसर पर नेहा दीदी, अरूण शर्मा, कविन्द्र उर्फ जॉनी, मास्टर सुनील, संजय सैन, हरेन्द्र शर्मा, भानु शर्मा, शीशपाल उपाध्याय, दीपक वशिष्ठ, नेशनल अवार्डी एवम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, दुर्गेश, ममता शर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *