Skip to content
Wednesday, 21 October 2026|India
21 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
श्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गयाश्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया
विज्ञापन
Home » कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) कार्यशाला।
Breaking News

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) कार्यशाला।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Feb 2025• अपडेट 20 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) कार्यशाला। बुलन्दशहर। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के निर्देशन में कलैक्ट्रेट सभागार में एन०आई०सी०…

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) कार्यशाला।

बुलन्दशहर। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के निर्देशन में कलैक्ट्रेट सभागार में एन०आई०सी० बुलंदशहर के अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) की कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं कार्यशाला का संचालन उपनिदेशक (आई०टी०) एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री मयंक गोयल द्वारा किया गया ताकि आम जनमानस, खासकर बच्चों, महिलाओं और युवाओं के बीच इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु जागरुकता बढ़ाई जा सके। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों के बीच जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देते हुए विभिन इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, साइबर स्वच्छता, प्रमुख साइबर खतरों और प्रभावी रणनीतियों के बारे में शिक्षित करना है। आज के युग में हमारा लगभग सभी कार्य मोबाइल एवं इंटरनेट के माध्यम से किया जाता है यहाँ तक कि डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन शोपिंग, ई-बैंकिंग आदि कार्य भी मोबाइल के द्वारा किए जा रहे है ऐसे में मोबाइल एवं इंटरनेट का सही उपयोग एवं साइबर अटैक से बचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।आप किसी भी साइबर क्राइम की घटना होने पर टोल फ्री नंबर 1930 अथवा cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कार्यशाला में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं साथ ही साथ जनपद कि विभिन्न आई०टी०आई में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिससे सभी लोग दूर दराज तक इंटरनेट के सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक हो पाएं। कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारीयों समेत सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नितिन कुमार, सहरावत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पीयूष चौधरी, नेटवर्क इंजिनियर संतोष कुमार व कीर्ति चंद सुमन उपस्थित रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *