Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » शिकागो के मेयर ब्रैडन जॉनसन ने किया भव्य दीपावली समारोह का आयोजन
Breaking News

शिकागो के मेयर ब्रैडन जॉनसन ने किया भव्य दीपावली समारोह का आयोजन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Nov 2023• अपडेट 11 Nov 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
शिकागो के मेयर ब्रैडन जॉनसन ने किया भव्य दीपावली समारोह का आयोजन शिकागो, अमेरिका। विवेक जैन। शिकागो के मेयर ब्रैडन जॉनसन ने इंडियन अमेरिकन…

शिकागो के मेयर ब्रैडन जॉनसन ने किया भव्य दीपावली समारोह का आयोजन

शिकागो, अमेरिका। विवेक जैन।
शिकागो के मेयर ब्रैडन जॉनसन ने इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के सहयोग से सिटी हॉल शिकागो में एक भव्य दीपावली समारोह का आयोजन किया। समारोह में शिकागो सिटी की कोषाध्यक्ष मेलिसा इरविन, एल्डरवूमन श्वेता बैद, एल्डरमैन डेबोरा सिल्वरस्टीन, एल्डरमैन वाल्टर बर्नेट, एल्डरमैन डेविड मूर, एल्डरमैन लामोंट रॉबिन्सन, एल्डरमैन पैट डोवेल, एल्डरमैन जेसन इरविन, जज संजय टेलर, जज रेना वैंटाइन, डॉ भरत बराई, मेडिकल बोर्ड के श्रीनिवास रेड्डी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर व राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों का आयोजन हुआ। शिकागो के मेयर ब्रैडन जॉनसन ने समारोह में आये लोगों के साथ दीपावली की खुशियों को साझा किया व उनको दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिठाईयां भेंट की। दीपावली समारोह के शानदार आयोजन के लिए उन्होंने इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल व समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने ऐसे आयोजनों के लिए बेहतर और मजबूत समुदाय के निर्माण में कार्य करने की काउंसिल की प्रतिबद्धता जाहिर की। दीपावली समारोह में भारत के महावाणिज्य दूत सोमनाथ घोष, निर्वाचित अधिकारी सहित अनेकों प्रमुख सामुदायिक नेता उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *