Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायलछह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल
विज्ञापन
Home » पेड़ पौधों का है मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान : हाजी यासीन
Breaking News

पेड़ पौधों का है मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान : हाजी यासीन

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Jul 2023• अपडेट 22 Jul 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
पेड़ पौधों का है मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान : हाजी यासीन   बागपत। विवेक जैन। विकास प्राधिकरण बागपत द्वारा कब्रिस्तान व सार्वजनिक स्थानों…

पेड़ पौधों का है मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान : हाजी यासीन

 

बागपत। विवेक जैन। विकास प्राधिकरण बागपत द्वारा कब्रिस्तान व सार्वजनिक स्थानों के लिए मुहैया कराए गए पौधों का शनिवार को शांति समिति बागपत के सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी हाजी यासीन ने ग्रीन सिटी, कब्रिस्तान व शहर के सार्वजनिक स्थानों पर खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण किया। इस मौके पर हाजी यासीन ने कहा कि पेड़- पौधों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। पेड़ कार्बन- डाइ-ऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं, जो मानव के लिए जीवनदायिनी है। इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन गैस की किस तरह किल्लत रही, इसे देखते हुए लोगों को पेड़-पौधों के महत्व को समझना चाहिए और अधिक से अधिक भू-भाग पर पौधारोपण करना चाहिए। बताया कि विकास प्राधिकरण बागपत द्वारा कब्रिस्तान व सार्वजनिक स्थानों पर खाली पड़ी भूमि के लिए लगभग 900 पौधे मुहैया कराए गए है, जिनमें से काफी पौधे लगा दिए गए हैं और जो पौधे बचे हैं, उन्हें जल्द ही लगवा दिया जाएगा। उन्होंने सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *