Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायलछह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल
विज्ञापन
Home » प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की जांच समिति में सुना गया डीएवीपी विज्ञापन नीति-2020 का मामला
Breaking News

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की जांच समिति में सुना गया डीएवीपी विज्ञापन नीति-2020 का मामला

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 29 Jun 2023• अपडेट 29 Jun 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की जांच समिति में सुना गया डीएवीपी विज्ञापन नीति-2020 का मामला नई दिल्ली। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की आज आयोजित…

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की जांच समिति में सुना गया डीएवीपी विज्ञापन नीति-2020 का मामला

नई दिल्ली। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की आज आयोजित जांच समिति की मीटिंग में डीएवीपी की प्रिंट मीडिया विज्ञापन नीति 2022 का मामला सुना गया जिसमें प्रकाशक संगठनों ने नई विज्ञापन नीति पर जोरदार आपत्ति दर्ज कराई।

जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में प्रेस काउंसिल के सदस्य श्री गुरिंदर सिंह, श्री श्याम सिंह पंवार, डॉ बलदेव राज गुप्ता, श्री प्रकाश दुबे, डॉ. सुमन गुप्ता व श्री प्रज्ञानंद चौधरी की जांच समिति के समक्ष प्रकाशक संगठनों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को सुना गया। सभी संगठनों ने इस बात पर घोर नाराजगी जताई कि नई विज्ञापन नीति-2020 के सभी मानक पूरे करने के बावजूद भी अधिकांश समाचार पत्रों को पिछले काफी वर्षों से एक भी विज्ञापन नहीं मिला। विज्ञापन नीति के अनुसार निर्धारित विज्ञापन अनुपात में विज्ञापन न दिए जाने का मामला भी जोर-शोर से उठाया गया तथा इस विज्ञापन नीति को रद्द करने की मांग उठाई।

प्रेस काउंसिल के चेयरमैन ने डीएवीपी के अधिकारियों के पक्ष व प्रकाशकों की समस्याओं को सुनकर इसके लिए एक विशेष उप समिति बनाने की पर सहमति जताई जो शीघ्र ही गठित कर दी जाएगी। उन्होंने अगली मीटिंग में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को तलब करने का भी निर्देश दिया।

आपके लिए संबंधित खबरें

जांच समिति की मीटिंग में ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव व प्रेस काउंसिल के पूर्व सदस्य श्री अशोक नवरत्न, श्री पवन सहयोगी, एसोसिएशन आफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया के श्री प्रवीण पाटील, स्मॉल मीडियम बिग न्यूज़पेपर सोसाइटी के श्री पद्माकर शर्मा व श्री अजय शर्मा, ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के श्री गिरीश चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार

स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रेषित

रिपोर्ट नीरज जैन

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *