Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेशटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश
विज्ञापन
Home » नेहरू युवा केन्द्र बागपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया युवा दिवस
Breaking News

नेहरू युवा केन्द्र बागपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया युवा दिवस

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 Jan 2023• अपडेट 12 Jan 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन   वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर…

कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

 

वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही

 

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

बागपत नगर के वात्सायन पैलेस में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत द्वारा युवा दिवस को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में जनपद बागपत के विभिन्न गांवों और शहरों से आये सैकड़ों युवाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रो शहनाज सहित अनेकों वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द जी के महान व्यक्तित्व से जुड़ी अनेकों प्रेरणादायी घटनाओं से सभी को अवगत कराया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीश भारद्वाज, द्वितीय स्थान इनाम उल हसन और तृतीय स्थान महक ने प्राप्त किया। वहीं हुबली धारवाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया, जिसके लाइव प्रसारण से भी प्रतिभागियों को जोड़ा गया। कार्यक्रम में आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केन्द्र बागपत के जिला युवा अधिकारी अरूण तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि आज से प्रारम्भ हुए युवा सप्ताह के अंतर्गत सप्ताह भर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अनेकों सामाजिक जागरूकता और कौशल विकास पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जो युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ देश की समृद्धि और उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों और युवाओं ने इनाम उल हसन, सुषमा त्यागी, साहिल, अमन कुमार, दानिश, आकाश, ऋषभ ढाका, अरुण सहित नेहरू युवा केन्द्र बागपत से जुड़े समस्त स्वयंसेवको की प्रशंसा की। इस अवसर पर शेर सिंह गुर्जर, शुभम सिंघल, तनीशा सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, वरूण वर्मा खेकड़ा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *