Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेशटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर 33 वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। डीएम ने किया उद्घाटन।
Breaking News

बुलंदशहर 33 वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। डीएम ने किया उद्घाटन।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Oct 2022• अपडेट 09 Oct 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
. बुलंदशहर खुर्जा 09 अक्टूबर श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,जंक्शन मार्ग, खुर्जा में विद्या भारती अखिल भारतीय…

.

बुलंदशहर खुर्जा
09 अक्टूबर श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,जंक्शन मार्ग, खुर्जा में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बुलंदशहर चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा प्रातः 8:45 बजे किया गया। खेल प्रारंभ करने की घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ी बालिकाओं को शुभकामना दीं और कहा सभी खिलाड़ी छात्राएं राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए खेलें और समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करें।इसके साथ ही मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने बाल्मीकि जयंती की भी सभी को शुभकामनाएं दीं । पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने विद्या भारती का परिचय कराते हुए शिशु मंदिर, विद्या मंदिर और विद्या भारती के डिग्री कॉलेजों की स्थापना, शिक्षा ,संस्कार आदि पर विस्तार से विचार रखते हुए खिलाड़ी छात्राओं को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मनवीर सिंह अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र विद्या भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में खेलों का बहुत महत्व है, खेलों के द्वारा शरीर तो स्वस्थ रहता ही है ,खेलों में भाग लेकर छात्र अपने विद्यालय और देश का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार गर्ग (एडवोकेट) ने मुख्य अतिथि विद्या भारती के अधिकारियों और निर्णायकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया और सभी खिलाड़ी बालिकाओं को सफलता की शुभकामनाएँ दीं। रविंद्र मोहन शर्मा ने सभी खिलाड़ी बहनों को निष्ठा पूर्वक निर्धारित नियमों का पालन करते हुए, एक खिलाड़ी की सच्ची भावना से खेलने की शपथ दिलायी । मंचासीन अतिथि जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, विद्या भारती के संगठन मंत्री डोमेश्वर , पर्यवेक्षक हेमचंद्र , कार्यक्रम अध्यक्ष मनवीर सिंह , प्रबंधक अजय कुमार गर्ग (एडवोकेट), विद्यालय के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पार्चन किया। मां शारदा की वंदना के बाद विद्यालय की बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर और संगीतमय योग प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कराया। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रमुख पंकज गुप्ता ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के घोष दल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सीओ दिलीप सिंह ,आनंद सिंह, अजीत मित्तल, विजय सोलंकी, रमेश चचा, राज कुमार वर्मा,राधेश्याम गुप्ता,बनारसीदास, प्रेम सिंह राणा,रमेश कुमार बंसल,जितेन्द्र सिंह,प्रणवीर सिंह, जय भगवान शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
हमारे संवाददाता तुषार जैन

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *