खुर्जा रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के तीज उत्सव कार्यक्रम में अभूतपूर्व आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष तरुण बंसल, सचिव रुपेश अग्रवाल, कार्यक्रम व्यवस्था पर विनोद आहूजा, संयोजिका पूनम सिंगल व संगीता शर्मा, कार्यक्रम संयोजिका श्रुति बंसल, शोभा अग्रवाल द्वारा संपन्न कराया गया।

तीज महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं सेल्फी प्वाइंट तीज गिफ्ट व अन्य आकर्षण के माध्यम से कपल व बच्चों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में सभी भागीदारी रहे, महोत्सव में विभिन्न गेम के बाद तीज क्वीन श्रीमती प्रीति गोयल पत्नी रोटेरियन राजीव गोयल को बनाया गया। अनीज गेम का आयोजन भी किया गया जिसमें

प्रतियोगिता, सोलह सिंगार, वंदना वार्ष्णेय

प्रतियोगिता, सिंधारा ढूंढो कुमकुम शर्मा

प्रतियोगिता, आंख मिचौली, सीमा बंसल ने पुरस्कार जीते प्रतियोगिता,माला अर्पण कपल गेम में संजीव गोएल, श्रुति गोयल प्रतियोगिता,नृत्य गायन मैं अमित तायल, पारुल तायल

प्रतियोगिता, सात फेरे में भूपेंद्र चौधरी, तनु चौधरी ने पुरस्कार जीते।

रोटरी क्लब सिटी के रोटेरियन ने जमकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। और प्रोग्राम के अंत में तरह-तरह के लजीज व्यंजन और चाट पकौड़ी की भी व्यवस्था की गई थी।