Skip to content
Tuesday, 27 October 2026|India
27 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
तमिलनाडु के थेनी उप-जेल से 17 कैदी फरार, एक को गिरफ्तार, 16 की तलाश में 17 टीमें गठित•बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती•राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT गठित की•खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौततमिलनाडु के थेनी उप-जेल से 17 कैदी फरार, एक को गिरफ्तार, 16 की तलाश में 17 टीमें गठित•बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती•राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT गठित की•खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत
विज्ञापन
Home » जनसंख्‍या स्थिरता पखवाड़ा में खास संदेश का हो रहा प्रसार
Breaking News

जनसंख्‍या स्थिरता पखवाड़ा में खास संदेश का हो रहा प्रसार

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 Jul 2021• अपडेट 12 Jul 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़, 12 जुलाई 2021 ।   सोमवार को जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मोहनलाल गौतम राजकीय जिला महिला चिकित्सालय में जनसंख्या…

अलीगढ़, 12 जुलाई 2021 ।

 

सोमवार को जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मोहनलाल गौतम राजकीय जिला महिला चिकित्सालय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन एसीएमओ डॉ एसपी सिंह व सीएमएस डॉ रेनू शर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को गर्भनिरोधक सामग्री का वितरण किया। इस कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रकाश डालते हुए जनसंख्या को कम करने पर बल दिया।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही पूरे प्रदेश में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। जो कि जिले में विश्व जनसंख्या पखबाड़ा 31 जुलाई तक चलाया जाएगा । उन्होंने कहा जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाए जाने के संदर्भ में परिवार नियोजन साधन अपनाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों पर यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध है, और उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं उपकेंद्रों पर एएनएम व आशा द्वारा यह सेवा लाभार्थियों को परिवार नियोजन साधन अपनाने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी ।

 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ रेनू शर्मा ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने कार्य क्षेत्र में योग्य दंपति को परिवार नियोजन अपनाने के लिए चिन्हित करेंगी और आशा कार्यकर्ता परिवार नियोजन के बारे में लाभार्थियों को परामर्श व अवगत कराएगी कि छोटा परिवार व सुखी परिवार ।

 

फैमिली प्लानिंग काउंसलर ने महिलाओं को छोटी फैमिली के फायदे गिनाए l इसके लिए विभिन्न उपयोगी गर्भनिरोधक साधनों के बारे में विस्तार से चर्चा की जैसे- माला-एन, अंतरा, छाया, आईयूसीडी, महिला व पुरुष नसबंदी आदि ।

 

इस कार्यक्रम के अवसर पर यूपीटीएसयू के सीनियर वरिष्ठ परिवार नियोजन महरोज तसलीम सिद्दीकी ने सीएचसी इगलास का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया । साथ ही साथ उन्होंने लाभार्थियों को परिवार नियोजन साधन अपनाने के लिए भी प्रेरित किया ।

 

इस दौरान फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर वैभव मिश्रा, डॉक्टर तय्यब , एएनएस निर्मल, फार्मासिस्ट मनोज यादव, एएनएम नीलम, अर्चना व अंशु बाला आदि स्टाफ मौजूद रहा ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *