Skip to content
Wednesday, 25 November 2026|India
25 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिसउत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस
विज्ञापन
Home » विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की तैयारी शुरू
Breaking News

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की तैयारी शुरू

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Jun 2021• अपडेट 25 Jun 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की तैयारी शुरू   =27 से 10 जुलाई तक चलेगा दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा =11 जुलाई से 31 जुलाई तक विश्व…

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की तैयारी शुरू

 

=27 से 10 जुलाई तक चलेगा दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा

=11 जुलाई से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा

आपके लिए संबंधित खबरें

=जनपद में किया जाएगा सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार

 

अलीगढ़, 25 जून 2021 ।

 

विश्व जनसंख्या दिवस पर कोरोना काल में परिवार नियोजन कार्यक्रम को और गति देने की तैयारी शुरू हो रही है। आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी थीम पर विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा । मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक बनने के साथ-साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना भी है । मिशन निदेशक के निर्देश पर स्वास्थ विभाग के द्वारा जिले में तैयारियां शुरू की जा रही हैं । साथ ही यह निर्देश भी दिया गया है । कि सभी कार्य कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही संपन्न किए जाएंगे।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह कल्याण ने बताया कि इन बीते वर्षो की भांति इस वर्ष भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा । इस खास दिन के पहले दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा ।

 

सीएमओ ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस दो पखवाड़ों में आयोजित किए जाएंगे । पहला पखवाड़ा जो 27 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा ‌‌। वहीं दूसरा पकवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा । उन्होंने कहा आशा ड्यूलिस्ट सूची तैयार की जा चुकी है जो उसी के अनुसार विश्व जनसंख्या स्थिरता के रूप में चलाया जाएगा। इसके साथ ही मिशन निदेशक ने मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित 57 जिलों में मिशन परिवार विकास अभियान संबंधी गतिविधियों को सचारू रूप से चलाने के लिए भी निर्देशित किया है।

 

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह ने बताया कि जनपद में 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान जनपद की आशा अपने-अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपति को चिन्हित करेंगी। योग्य दंपति यानि जिनको परिवार नियोजन के बारे में परामर्श की आवश्यकता है। लक्षित दंपति को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में बताया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर टेली काउंसिलिंग की भी मदद ली जाएगी।

 

वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ महरोज तसलीम सिद्दीकी ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान जिले, ब्लाक और गांव में मोबाईल पब्लिसिटी वैन से परिवार नियोजन का सन्देश जोर शोर से प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा। इस बार के कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस आदि की पूरी मदद ली जाएगी। वहीँ विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ जिले स्तर पर किसी माननीय से कराये जाने की योजना है। साथ ही पात्र लाभार्थी को दो महीने के लिए गर्भनिरोधक गोली और कंडोम वितरित किया जाएगा। इस दौरान अंतरा और आयूसीडी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर इच्छुक लाभार्थी के लिए पुरुष या महिला नसबंदी की पूर्व पंजीकरण की भी सुविधा होगी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *