Skip to content
Saturday, 31 October 2026|India
31 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
चीन के उद्यमी ने 40.74 किमी पानी पर मोटरसाइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया•पोलैंड में संवैधानिक अदालत के अध्यक्ष के निलंबन पर राष्ट्रपति ने सेनेगल यात्रा रद्द कर देश लौटे•गठबंधन इंडिया ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का कार्यक्रम किया•दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मौतें और 2 घायल•चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: बंधरनाथ से लौटते हुए पायलट समेत छह की मौत•प्रयागराज में तीन ड्रमों में मिली करोड़ों की नकदी की जांच: घर में दोबारा खुदाई, CCTV निगरानी बढ़ी•बुलन्दशहर: दिल्ली रैली की सफलता को लेकर समाजवादी पार्टी की आपातकालीन बैठक आयोजित•चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ाई, दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट 22 दिसंबर कोचीन के उद्यमी ने 40.74 किमी पानी पर मोटरसाइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया•पोलैंड में संवैधानिक अदालत के अध्यक्ष के निलंबन पर राष्ट्रपति ने सेनेगल यात्रा रद्द कर देश लौटे•गठबंधन इंडिया ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का कार्यक्रम किया•दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मौतें और 2 घायल•चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: बंधरनाथ से लौटते हुए पायलट समेत छह की मौत•प्रयागराज में तीन ड्रमों में मिली करोड़ों की नकदी की जांच: घर में दोबारा खुदाई, CCTV निगरानी बढ़ी•बुलन्दशहर: दिल्ली रैली की सफलता को लेकर समाजवादी पार्टी की आपातकालीन बैठक आयोजित•चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ाई, दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट 22 दिसंबर को
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह के 02 शातिर सदस्य स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से 3,36,600 रुपए बरामद।
Uncategorized

बुलंदशहर नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह के 02 शातिर सदस्य स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से 3,36,600 रुपए बरामद।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 20 Mar 2021• अपडेट 20 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर शनिवार को स्वाट टीम थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र में तलाश वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड में मामूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना…

बुलंदशहर शनिवार को स्वाट टीम थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र में तलाश वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड में मामूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त मोटर साईकिल पर सवार होकर कूटरचित/नकली करेंसी लेकर नोएडा से बुलन्दशहर सप्लाई करने आ रहा है। इस सूचना पर स्वाट टीम द्वारा तत्काल चैकी प्रभारी जोखाबाद को साथ लेकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते मुखबिर द्वारा स्थान पर पहुंचकर घेराबन्दी कर अभियुक्त को कस्बा सिकन्द्राबाद अन्दर जाने वाले बाईपास के पास तिराहे के पास से समय करीब प्रातः 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर उसके साथी फखरू को उसके घर थाना मसूरी क्षेत्र डासना मौ0 किला वार्ड नं0-14 से 2000, 500, 200 व 100 रूपये की बनी-अधबनी कूटरचित/नकली करेंसी, प्रिटिंग मशीन, कागजात आदि उपकरण सहित गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. फरमान पुत्र इलियास कुरैशी निवासी पुरानी पैंठ काली मन्दिर, पुराना बाजार श्रीराम कालौनी डासना थाना मसूरी गाजियाबाद।
2. फखरू पुत्र जबरूदीन कुरैशी निवासी मौ0 किला वार्ड नं0-14 थाना मसूरी गाजियाबाद।
बरामदगी-
1. 1,15,100 रूपये की कूटरचित/नकली करेंसी बनी हुई
2. 2,21,500 रूपये की अधबनी करेंसी
3. कूटरचित/नकली करेंसी बनाने की प्रिटिंग मशीन, दो हरी टेप, दो कटर, एक कांच की प्लेट, 04 आधी भरी इंक बोतल, 03 खाली इंक बोतल, 01 सील बंद इंक बोतल, 01 कार्टेज, 06 शीट प्रारूप 500 के नोट, 06 शीट प्रारूप 200 के नोट आदि कागजात
4. एक मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस

गिरफ्तार अभियुक्तगण फरमान एवं फखरू अपने एक अन्य सहभियुक्त के साथ मिलकर फखरू के मकान में प्रिटिंग मशीन से कूटरचित/नकली करेंसी तैयार कर दिल्ली के सीमापुरी एवं अन्य क्षेत्र सहित लोनी (गाजियाबाद), बुलंदशहर आदि स्थानों पर छोटे-छोटे दुकानदारों (फलवालों, सब्जीवालों, दूधवालों, ठेलेवालों, जूसवालों व बिरयानी वालों आदि) को नकली करेंसी सप्लाई कर जनता में संचालित करने का कार्य काफी दिनों से कर रहे थे। शेष फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के भी सार्थक प्रयास किए जा रहे है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 25,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *