Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेशटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश
विज्ञापन
Home » बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ उदघाटन बच्चों को पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक
Health

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ उदघाटन बच्चों को पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Dec 2020• अपडेट 14 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
0 से 5साल तक के बच्चों का किया वज़न -कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान की गई अलीगढ़, 14 दिसम्बर 2020 । प्रभारी…

0 से 5साल तक के बच्चों का किया वज़न
-कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान की गई

अलीगढ़, 14 दिसम्बर 2020 ।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार ने सोमवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उदघाटन किया। समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से बी. एच. एस. एन. डी (ग्रामीण स्वस्थ्य स्वछता एवं पोषण दिवस ) का भी आयोजन किया गया । इसमें 0 से 5साल के समस्त बच्चों को चिन्हित करके उनका वज़न मापा गया । कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिन्हाकन किया गया | छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी गई। इसी क्रम मे बाल विकास परियोजना ब्लॉक बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यरत आशा अनीता देवी व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पूनम देवी ने 0 से 5वर्ष के सभी चिन्हित बच्चों का वज़न किया, जिसमे कोई भी बच्चा कुपोषित अति कुपोषित नहीं पाया गया ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण टीकाकरण बच्चे को जानलेवा बीमारियों से बचाता है इसलिए 0 से 5वर्ष के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण ज़रूर कराएं और 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक ज़रूर दिलवाएं। उन्होंने बताया कि विटामिन ए की खुराक नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को हर छह माह के अंतराल पर दी जाती है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आँखों की रोशनी को बढ़ाती है।

आपके लिए संबंधित खबरें

———–

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 0 से 5 वर्ष के बच्चों के पोषण को नियमित रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । वीएचएसएनडी के मौक़े पर प्रत्येक लाभार्थी को टीकाकरण केंद्र पर बुलाकर वज़न किया जाता है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह में बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी दी जाएगी। इसके साथ-साथ पोषण की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, और आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए उनका खाने पीने का ध्यान रखें । फल सब्ज़ी दूध आदि पोषक तत्व दें, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहें और बच्चा कुपोषित होने से बचे । उन्होंने बताया कि बीएचएनडी दिवस पर वजन के साथ साथ सामाजिक दूरी, मास्क, साफ सफाई की जानकारी भी समुदाय मे आशा व आंगनवाड़ी कर्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *