Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल•अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सचकार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल•अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सच
विज्ञापन
Home » कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Nov 2026• अपडेट 23 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था ​अनूपशहर (बुलंदशहर): आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा…

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

​अनूपशहर (बुलंदशहर): आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बुलंदशहर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SP देहात) ने अनूपशहर स्थित मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

​निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने क्षेत्राधिकारी (CO) अनूपशहर और थाना अनूपशहर पुलिस बल के साथ पूरे मेला परिसर में पैदल गश्त की। उन्होंने घाटों, प्रमुख मार्गों और मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था के लिए किए गए इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की।

​इस अवसर पर एसपी देहात ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और अराजक व संदिग्ध तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गंगा स्नान मेला सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *