सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में किया गया पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन।
आज दिनांक 30.09.2020 को जनपद से 05 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह सहित क्षेत्राधिकारी नगर श्री संग्राम सिंह व अन्य अधिकारियों द्वारा अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्ति होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ शाॅल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर एसएसपी महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विदाई समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की गई।
*सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के नाम-*
1- उ0नि0 श्री जयवीर सिंह
2- उ0नि0 श्री वेदपाल सिंह
3- मुख्य आरक्षी मुनेश्वर सिंह
4- मुख्य आरक्षी सुलेख सिंह(LIU)
5- मुख्य आरक्षी चालक सुभाष चन्द्र यादव

You missed