आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत एसपी देहात ने शिकारपुर में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; पुलिसबल को दिए सख्त निर्देश
2 मिनट में पढ़ें

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत एसपी देहात ने शिकारपुर में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; पुलिसबल को दिए सख्त निर्देश
शिकारपुर (बुलंदशहर):
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने देर रात शिकारपुर नगर का सघन भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
सर्राफा बाजारों और पुलिस पिकेटों की हुई चेकिंग
रात्रि भ्रमण के दौरान एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील माने जाने वाले सर्राफा बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजारों की सुरक्षा में तैनात पुलिस पिकेटों को चेक किया और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति तथा सतर्कता का भौतिक सत्यापन किया।
आपके लिए संबंधित खबरें
गश्त और पीआरवी वाहनों की तत्परता परखी
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिकारपुर क्षेत्र के दोनों थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त की स्थिति को परखा। एसपी देहात ने गश्त पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, किसी भी आपातकालीन सूचना या घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तैनात यूपी-112 (पीआरवी) वाहनों और उनके कर्मियों की कार्यशैली व रिस्पॉन्स टाइम को भी चेक किया।
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
एसपी देहात ने बताया कि त्यौहारों के अवसर पर आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से गश्त करें, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें।




टिप्पणियाँ
0