Skip to content
Sunday, 01 November 2026|India
01 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
महादेव ऐप केस में सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, अब रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा•बुलंदशहर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत 19 नमूने संग्रहित, ₹2 लाख से अधिक की दूषित सामग्री नष्ट•नोएडा में 50 हजार रुपये के इनामी शूटर अमन त्यागी (माया त्यागी) की मुठभेड़ में मौत•उज्जैन के श्री गंगा होटल में वेस्ट चैंबर सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत•बाइनैंस से $6.3 अरब की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर समूह ‘TraderTraitor’ का हाथ•आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव में वोटर स्लिप दिखाने पर मुफ्त चिकन का ऑफर•वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भव्य शुभारंभ, यात्रियों को लग्जरी सफर का अनुभव•वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर पीएम मोदी: ‘गरीबी हटाओ’ नारा नहीं, एक प्रतिबद्धतामहादेव ऐप केस में सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, अब रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा•बुलंदशहर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत 19 नमूने संग्रहित, ₹2 लाख से अधिक की दूषित सामग्री नष्ट•नोएडा में 50 हजार रुपये के इनामी शूटर अमन त्यागी (माया त्यागी) की मुठभेड़ में मौत•उज्जैन के श्री गंगा होटल में वेस्ट चैंबर सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत•बाइनैंस से $6.3 अरब की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर समूह ‘TraderTraitor’ का हाथ•आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव में वोटर स्लिप दिखाने पर मुफ्त चिकन का ऑफर•वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भव्य शुभारंभ, यात्रियों को लग्जरी सफर का अनुभव•वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर पीएम मोदी: ‘गरीबी हटाओ’ नारा नहीं, एक प्रतिबद्धता
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत 19 नमूने संग्रहित, ₹2 लाख से अधिक की दूषित सामग्री नष्ट
Breaking News

बुलंदशहर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत 19 नमूने संग्रहित, ₹2 लाख से अधिक की दूषित सामग्री नष्ट

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Nov 2026• अपडेट 01 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत 19 नमूने संग्रहित, ₹2 लाख से अधिक की…

बुलंदशहर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत 19 नमूने संग्रहित, ₹2 लाख से अधिक की दूषित सामग्री नष्ट

​बुलंदशहर:

आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी महोदय, बुलंदशहर के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे “शुद्ध ही शुभ है” अभियान के तहत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया गया। आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर 2026 को राज्य खाद्य सचल दल द्वारा जनपद की विभिन्न मिठाई विनिर्माणशालाओं (मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स) का औचक निरीक्षण किया गया।

​यह निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य व्यवसाय का लाइसेंस एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 के शेड्यूल-4 के प्रावधानों के तहत किया गया।

आपके लिए संबंधित खबरें

​कार्रवाई के प्रमुख मुख्य बिंदु:

​संग्रहित नमूने: विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 19 विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

​ध्वस्त की गई सामग्री: लगभग 445 किलोग्राम दूषित मिठाई, नमकीन एवं जेली को मौके पर नष्ट कराया गया, जिसका अनुमानित मूल्य ₹2,07,600/- है।

​सीज की गई सामग्री: 14 किलोग्राम घी और 2.5 किलोग्राम रीठा (संदिग्ध अपमिश्रक) को सीज किया गया, जिसका कुल मूल्य ₹8,603/- है।

​नोटिस एवं निलंबन: मानकों में कमियां पाए जाने पर कुल 07 खाद्य कारोबारकर्ताओं/विनिर्माणशालाओं को सुधार सूचना (नोटिस) जारी की गई है, तथा 02 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस में सुधार होने तक उन्हें निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

क्रम सं०फर्म का नाम व पता संग्रहित नमूना की गई कार्रवाई

1,हरि स्वीट्स, पुख्ता बाजार, जहाँगीराबाद 02 (खोया व जोधपुरी लड्डू) सुधार सूचना

2,,शाहजी डाबर, शाह डेयरी, इन्डस्ट्रीयल एरिया, सिकन्द्राबाद

03 (नोट: तालिका अनुसार)सुधार सूचना

3,,कालीचरण स्वीट्स, के.पी. रोड, बुलन्दशहर 02 (घी व खोया) सुधार सूचना

सिन्धल स्वीट्स, जी.टी. रोड बाईपास, 705, जय प्रकाश मार्बल के पास, सिकन्द्राबाद 03 (मावा, मूंगदाल हलवा व दूध लड्डू)सुधार सूचना

5 रामा स्वीट्स एण्ड स्नेक्स, हीरापुर, स्याना रोड, बुलन्दशहर

04 (चाशनी, दाल बी.जी. नमकीन, खोया व रीठा)सुधार सूचना

पंडित बाबूलाल रतनलाल, दुर्गा मन्दिर, खुर्जा, बुलन्दशहर 01 (दानेदार देशी घी)सुधार सूचना

8 बन्धन स्वीट्स, किशोर धर्म काँटा के सामने, दनकौर रोड, सिकन्द्राबाद 01 (खोया) / (कुल 04 नमूने: रंगीन बूंदी, खोया, छैना टोस्ट व देशी घी) सुधार सूचना व लाइसेंस निलंबन

विभाग की सख्त चेतावनी

​खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और सामान्य दिनों में भी आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी खाद्य कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस जारी कर तय समय सीमा में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार सुनिश्चित होने तक संबंधित दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस अग्रिम आदेशों तक निलंबित रहेंगे। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *