Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा जंक्शन पर स्वतंत्रता दिवस से पहले RPF-GRP का सघन चेकिंग अभियान
Breaking News

खुर्जा जंक्शन पर स्वतंत्रता दिवस से पहले RPF-GRP का सघन चेकिंग अभियान

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 Aug 2026• अपडेट 12 Aug 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ…

खुर्जा (बुलंदशहर)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सघन सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर से लेकर गुजरने वाली ट्रेनों तक विशेष सतर्कता बरती गई।

सहायक सुरक्षा आयुक्त, अलीगढ़ गुलजार सिंह की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ खुर्जा जंक्शन नन्दलाल मीणा के नेतृत्व में आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में गहन गश्त और चेकिंग की।

प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक हुई सघन जांच

सुरक्षा अभियान के दौरान खुर्जा जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज (FOB), यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की जांच की गई। इसके अलावा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस अथवा संदिग्ध सामान की विशेष निगरानी की गई।

टीम ने स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवश्यकता वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे परिसर में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

आपके लिए संबंधित खबरें

चेकिंग में नहीं मिला कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की।

यात्रियों को बताया गया कि यदि स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा लावारिस सामान दिखाई दे तो उसे स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा नजदीकी आरपीएफ/जीआरपी थाना को सूचना दें।

स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेगी निगरानी

आरपीएफ और जीआरपी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खुर्जा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी, गश्त और चेकिंग अभियान जारी रखा जा रहा है। अधिकारियों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकना है

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *