Skip to content
Sunday, 29 November 2026|India
29 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे•मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका•पुंछ में LoC पर भारतीय सेना ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया•नोएडा में 6 साल के बच्चे का चमत्कार: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर भी चलने लगा•झारखंड में रांची‑पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो टक्कर से 13 लोगों की मौत•यूपी, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तीन सड़क हादसे: 20 मौतें, कई घायल•पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कियाप्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे•मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका•पुंछ में LoC पर भारतीय सेना ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया•नोएडा में 6 साल के बच्चे का चमत्कार: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर भी चलने लगा•झारखंड में रांची‑पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो टक्कर से 13 लोगों की मौत•यूपी, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तीन सड़क हादसे: 20 मौतें, कई घायल•पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया
विज्ञापन
Home » खुर्जा में कम राशन मिलने पर भड़के मोहल्लेवासी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking News

खुर्जा में कम राशन मिलने पर भड़के मोहल्लेवासी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Jan 2026• अपडेट 14 Jan 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर):खुर्जा नगर के नयागंज मोहल्ले में राशन वितरण को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मोहल्ले के दर्जनों महिला-पुरुषों ने एसडीएम प्रतीक्षा…

खुर्जा (बुलंदशहर):खुर्जा नगर के नयागंज मोहल्ले में राशन वितरण को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मोहल्ले के दर्जनों महिला-पुरुषों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को ज्ञापन सौंपकर कम राशन दिए जाने की शिकायत की है।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पहले उनके यहां राशन वितरण की जिम्मेदारी डीलर सर्वेश के पास थी, जो प्रति यूनिट पूरा 5 किलो राशन दिया करता था। लेकिन हाल ही में उसका लाइसेंस रद्द कर मालपुरा निवासी राजकुमार को नया राशन डीलर नियुक्त कर दिया गया है। इसके बाद से राशन लेने पर प्रति यूनिट केवल 4 किलो राशन दिया जा रहा है, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार हर यूनिट को 5 किलो राशन मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नयागंज मोहल्ले के लोगों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर सही राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की।

मोहल्लेवासियों की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए राशन ही जीवन रेखा है और उसमें कटौती सीधा उनके हक पर डाका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस गड़बड़ी को रोका जाए और दोषी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई हो।

आपके लिए संबंधित खबरें

इस दौरान बिमलेश, किरण देवी, कुसुम लता, राजकुमारी, ममता, काव्य, रितु, दीपांशु, सुमित, अर्जुन सहित दर्जनों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *