Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » 11 जनवरी को होगा कोरोना टीकाकरण का फाइनल ड्राई रन
Breaking News

11 जनवरी को होगा कोरोना टीकाकरण का फाइनल ड्राई रन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 08 Jan 2021• अपडेट 08 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
*11 जनवरी को होगा कोरोना टीकाकरण का फाइनल ड्राई रन*   -51 बूथों पर होगा ड्राई रन – दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर के…

*11 जनवरी को होगा कोरोना टीकाकरण का फाइनल ड्राई रन*

 

-51 बूथों पर होगा ड्राई रन

– दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण की भी तैयारी शुरू

आपके लिए संबंधित खबरें

-जिले के 27 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

 

 

अलीगढ़ 8 जनवरी 2021

 

जनपद में कोरोना टीकाकरण के लिए 11 जनवरी को दोबारा से 51 बूथों पर ड्राई रन किया जाएगा। इस बार शहर व देहात के सरकारी अस्पतालों के साथ चयनित प्राइवेट अस्पताल भी शामिल होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फाइनल ड्राई रन 11 जनवरी को होगा । इसके तहत देहात की समस्त 13 सीएचसी जिन पर 2 से लेकर 4 तक बूथ लगेंगे । शहरी क्षेत्र में मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, गौतम मोहन लाल राजकीय महिला चिकित्सालय, पंडित दीनदयाल संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही निजी अस्पतालों में रूसा हॉस्पिटल, मैक्स फोर्ट, वरुण ट्रामा सेंटर, एसजेडी हॉस्पिटल व गांधी आई हॉस्पिटल हैं । इनके साथ ही शहर की सभी 8 अर्बन पीएचसी शामिल है ।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि दूसरा ड्राई रन कराने की गाइडलाइन जारी हो चुकी है । 11 जनवरी को दूसरा फाइनल ड्राई रन होगा जिले के 27 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा । जिसमें 750 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए रिहर्सल में शामिल किया जाएगा। इस तरह से 11 जनवरी को फाइनल ड्राई रन में कुल 51 बूथ लगेंगे। इस बार टीकाकरण के लिए हर बूथ पर केवल 15 लोगों का डेमो होगा । बाकी व्यवस्था वही 5 जनवरी को हुए ड्राई रन की तरह ही रहेगी ।

 

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शरद गुप्ता ने कहा कर्मियों के कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य कार्रवाही का अभ्यास किया जाएगा । इस दौरान कोविड-19 टीके के प्रशीतन भंडारों, उसके दुलाई का इंतजाम, टीका स्थल पर भीड़ का प्रबंधन, कोविन पोर्टल पर संबंधित डाटा अपलोड करना, प्रशिक्षण हेल्थ केयर वर्कर का डाटा अपलोड पूर्व के निर्देश के अनुसार किया जाएगा ‌‌।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *