Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » विधायक की अनोखी मांग: “हर सप्ताह दें शराब की दो बोतलें मुफ्त”
Breaking News

विधायक की अनोखी मांग: “हर सप्ताह दें शराब की दो बोतलें मुफ्त”

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Mar 2025• अपडेट 19 Mar 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कर्नाटक विधानसभा में एक अनोखी मांग ने सबका ध्यान खींचा है। JDS के वरिष्ठ विधायक MT कृष्णप्पा ने विधानसभा में सरकार से अपील करते…

कर्नाटक विधानसभा में एक अनोखी मांग ने सबका ध्यान खींचा है। JDS के वरिष्ठ विधायक MT कृष्णप्पा ने विधानसभा में सरकार से अपील करते हुए कहा कि कर्नाटक में जब जनता को कई चीजें मुफ्त दी जा रही हैं, तो शराब पीने वालों को भी हर सप्ताह दो बोतल शराब मुफ्त दी जानी चाहिए। विधायक ने विधानसभा में कहा, “अध्यक्ष महोदय, मुझे गलत मत समझिए, लेकिन जब आप 2000 रुपये मुफ्त देते हैं, जब आप बिजली मुफ्त देते हैं – तो यह हमारा पैसा है, है न? तो उनसे कहिए कि वे शराब पीने वालों को भी प्रति सप्ताह दो बोतल मुफ्त दें।”

इस बयान के बाद विधायक MT कृष्णप्पा की मांग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस मांग को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार की 5 गारंटी योजनाओं के तहत कई सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही हैं, जिनमें महिलाओं को 2000 रुपये का भत्ता, मुफ्त बिजली और मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं शामिल हैं। अब विधायक ने पुरुषों के लिए भी मुफ्त शराब की मांग कर एक नई बहस छेड़ दी है।

इस मांग को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। विपक्ष ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की मांग से समाज में गलत संदेश जाएगा। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सरकार को ऐसी योजनाओं पर विचार करना चाहिए जो रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा दें।

कर्नाटक में विधायक की इस मांग पर बहस तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सिद्धारमैया सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *