Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगयूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
Home » बेगम स्कूल शहंशाबाद में फ्री हेल्थ कैंप स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
Breaking News

बेगम स्कूल शहंशाबाद में फ्री हेल्थ कैंप स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 02 Oct 2021• अपडेट 02 Oct 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बेगम स्कूल शहंशाबाद में फ्री हेल्थ कैंप स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन   अलीगढ़, 02 अक्टूबर 2021।   जिला अलीगढ़ में गांधी जयंती के…

बेगम स्कूल शहंशाबाद में फ्री हेल्थ कैंप स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 

अलीगढ़, 02 अक्टूबर 2021।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

जिला अलीगढ़ में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आग़ाज़ रे ऑफ होप संस्था द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152 जयंती के इस अवसर पर सितारा बेगम स्कूल शहंशाबाद में फ्री हेल्थ कैंप (स्वास्थ्य मेला) नामक शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन डॉ अनुपम भास्कर, सीएमएस दीनदयाल अस्पताल एवं जिला क्षय रोग अधिकारी ने फीता काटकर किया गया।

 

उन्होंने आगाज़ संस्था के काम कि सराहना की ओर भविष्य मे हर संभव मदद का आश्वासन दिया और शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दवा और पढ़ाई का अधिकार है जो किन्ही कारणों से कुछ लोगों से छूट जाता है ऐसे हर व्यक्ति तक शिक्षा और इलाज देना ही सामाजिक संस्थाओं का कर्तव्य होना चाहिए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जहां तक होगा वहां तक कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है इसके अलावा टीबी एक गभीर बीमारी है जिसे छिपाना नही चाहिए लक्षण होने पर नजदीकी अस्पताल में जरूर दिखाना चाहिए।

 

कासिमपुर से डॉ राज भारती ने एक दिन पहले का उदाहरण बताते हुए बताया कि गुरुवार को एक मरीज को सांस लेने में परेशानी है और मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर खाली न होने के कारण मंजू वार्ष्णेय नामक को मेडिकल कॉलेज से वापस दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डर अनुपम भाष्कर ने उक्त मरीज के लिए तत्काल वेंटिलेटर उपलब्ध करवाते हुए उस महिला की जान बचाई,

ये ऐसे जनहित के मामले हैं जिसमे अधिकारी कम रुचि लेते है लेकिन डॉ भाष्कर द्वारा कोरोना काल मे रात 3 बजे तक कार्य करते रहे और जहां जिस मरीज को जरूरत हुई उसे मदद दिलवाने के काम किया, जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने भी टीबी के बारे में अपने विचार वहां उपस्थित लोगों तक पहुंचाए कि दो सप्ताह या उससे अधिक की खांसी टीबी हो सकती है,इसके अलावा भूख न लगना, तेजी से वजन कम होना, शाम में असमय रूप से बुखार की समस्या रहना,काफी टीबी के मुख्य लक्षण हैं जिनके होने पर निकटतम सरकारी अस्पताल में बलगम की जांच करवाएं और समाज को इस संक्रमित बीमारी से बचाएं, टीबी यूनिट मेडिकल कॉलेज से वरिष्ट उपचार पर्यवेक्षक अज़हरुद्दीन व टीबी स्वास्थ्य परिदर्शक शशांक गुप्ता ने वहां पोस्टर आदि के जरिये टीबी के जागरूकता की,

उक्त स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 लोग लाभान्वित हुए जिसमे सभी लोगों को उक्त संस्था के माध्यम से मेडिसिन, आंख, हड्डी, टीबी चेस्ट, दांत सम्बन्धित समस्या का डाक्टर से परामर्श कराया गया।

और साथ ही मौजूद मरीजों को मुफ़्त दवा उपलब्ध कराई गई।

उक्त शिवर में ताज हॉस्पिटल से डॉ आदिल अंसारी और उनकी टीम का सहयोग रहा, उमीद प्रोजेक्ट से आमिर सिद्दीकी गर्ग आई सेंटर से मनीष,फरहत डेंटल ऐंड इंप्लांट क्लीनिक से डॉ ज़ीशान, अन्य सभी डॉक्टर्स एंड स्टाफ का पूरा योगदान रहा।

 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आबरीद अशरफ, उपाध्यक्ष आदिल जवाहर, तलत जावेद जी, अदील शरिक, डॉ राज भारती (कासिमपुर), यावर, वासिफ, ऋतिक, मो. उस्मान, हाशिम आदि उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *