वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लागू की देशव्यापी तालाबंदी धीरे धीरे खुलना शुरू हुई तो लगा कि, अब शायद इस जानलेवा वायरस से निजात मिल जाएगी। इसी बीच वैज्ञानिकों के शोध और कड़ी मेहनत के बाद आई को-वैक्सीन ने भरोसा थोड़ा और मजबूत किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई ताजा जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 24 हजार 492 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि सोमवार को वायरस से प्रभावित 131 लोगों की मौत हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 14 लाख 9 हजार 831 पहुंच गई है। इनमें से 1 लाख 58 हजार 856 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा देश में कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या बढ़कर देश में कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या अब बढ़कर 2 लाख 23 हजार 432 हो गई है। वहीं, कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 543 है। बीते दिवस यानी सोमवार को 20 हजार 191 लोग डिस्चार्ज हुए। देश में अब तक कुल 3 करोड़ 29 लाख 47 हजार 432 से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
बता दें कि, महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में 21 मार्च तक के लिए तालाबंदी कर दी है। यह तालाबंदी 21 मार्च के बाद तात्कालिक स्थितियों के आधार पर ख़त्म या बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा ठाणे जिले में कोरोना के 983 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,77,569 हो गई है।

You missed