गुरुवायूर (केरल): केरल के गुरुवायूर बायो पार्क में महात्मा गांधी की एक नई statue (मूर्ति) का अनावरण किया गया। लेकिन जैसे ही मूर्ति का पर्दा हटा, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। यह प्रतिमा देखने में Mahatma Gandhi जैसी बिल्कुल नहीं लग रही थी — केवल चश्मा और लाठी देखकर लोग समझ पाए कि यह गांधीजी की प्रतिमा है।

मूर्ति के अनावरण के दौरान गुरुवायूर नगर पालिका अध्यक्ष एम. कृष्णदास और IAS अधिकारी दिव्या एस. अय्यर मौजूद थे। उद्घाटन के तुरंत बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए —

“क्या ये सच में गांधीजी हैं?”

सोशल मीडिया पर इस मूर्ति को लेकर memes, jokes, और trolls की बाढ़ आ गई है। कई यूज़र्स ने इसे “funny statue of Gandhi” और “Gandhi look-alike controversy” जैसे टैग्स से शेयर किया। वहीं विपक्षी दलों ने इसे ‘Mahatma Gandhi का अपमान’ बताते हुए नगर पालिका से जवाब मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मूर्ति पर कई दिनों से काम चल रहा था, लेकिन जब इसे सार्वजनिक रूप से दिखाया गया तो चेहरे की आकृति (face resemblance) को लेकर विवाद शुरू हो गया।कई स्थानीय नेताओं ने कहा कि मूर्ति का चेहरा गांधीजी की छवि से मेल नहीं खाता, जिससे लोगों की धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाएं आहत हुई हैं।

अब नगर पालिका प्रशासन ने कहा है कि वे मूर्ति की समीक्षा कराएंगे और जरूरत पड़ने पर इसे modify या replace किया जा सकता है।

You missed