उत्तर प्रदेश बुलंदशहर

आज दिनांक 01-05-2023 को नगर निकाय निर्वाचन-2023 के अन्य जनपदों में मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर श्री श्लोक कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी चुनाव सेल श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डा0 राकेश कुमार मिश्र एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा की उपस्थिति में जनपद के पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर अन्य जनपदों के लिए रवाना किया गया। ब्रीफिंग के समय पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अन्य जनपदों को चुनाव डयूटी हेतु भेजे जा रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि चुनाव डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण डयूटी है इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। सभीं पुलिस कर्मी निष्पक्ष रहते एवं दिखते हुए अपने जनपद एवं पुलिस बल की गरिमा के अनुरुप पूर्ण सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों में सुरक्षा का भाव सुनिश्चित करेगे। ब्रीफिंग के समय प्रभारी चुनाव सैल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन आदि अधिकारीगण उपस्थित।