Skip to content
Wednesday, 25 November 2026|India
25 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिसउत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस
विज्ञापन
Home » किशोरिया चुप्पी तोड़ो,जीयो जी भर के
Breaking News

किशोरिया चुप्पी तोड़ो,जीयो जी भर के

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Jun 2021• अपडेट 27 Jun 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
  बुलंदशहर। “चुप्पी तोड़ो,जीयो जी भर कर” अभियान के जरिये किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति संवाद करने में संकोच न करते हुए सभी…

 

बुलंदशहर। “चुप्पी तोड़ो,जीयो जी भर कर” अभियान के जरिये किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति संवाद करने में संकोच न करते हुए सभी से जरुरत पड़ने पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया। यह जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डिजिटल माध्यम से यूनिसेफ व मुस्कुराएगा इंडिया अभियान के बैनर तले किया गया। कार्य्रकम की अध्यक्षता एनएसएस यूपी एसएलओ अंशुमाली शर्मा ने की तथा संचालन खुर्जा की डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइसर एकता चौहान ने किया। संचालन करते हुए एकता चौहान ने कहा कि यह एक ऐसी समस्या है जिससे प्रत्येक लड़की जूझती है परंतु कुछ नही कह पाती है और खुद को इस समस्या में ग्रसित रखती है जिसका मुख्य कारण अंधविश्वास या अधूरी जानकारी रहा है जिससे निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम बुलंदशहर में इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक करने की पहल की है। आज इस कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक अशोक श्रोती व एनएसएस उत्तर प्रदेश एसएलओ अंशुमाली शर्मा ने किशोरियों को जागरूक किया। अशोक श्रोती ने कहा कि यह एक प्राकृतिक बदलाव है जिसमें लड़कों में दाड़ी मूँछ का निकलना और लड़कियों में माहवारी शुरुआत होना है। इसमें लड़कियों को परिवार में आपसी संवाद करना चाहिए जिसमें संकोच नही करना चाहिए। अंशुमाली शर्मा ने कहा कि यह एक प्रकृति का वरदान है परंतु फिर भी इसे लड़कियों को एक अभिशाप की तरह जीना पड़ता है। मुख्य अतिथि सीसीएस यूनिवर्सिटी के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि महावारी के दौरान छात्राओं को एल अलग नजरिये से देखा जाता है जो हमारे समाज के लिए अनुचित है लिहाजा हमें सभी को अपनी सोच में बदलाव लाने की भी जरूरत है।

मुख्य वक्ता शेहला जमाल ने कहा कि यह एक ऐसा चक्र है जो महिला को पूर्ण करता है। वक्ता नीलम विहरा ने कहा कि इस समय में स्त्री को अपने दिमाग से विभिन्न तरह की मिथ्याओं को हटाकर सम्पूर्ण आहार लेना चाहिए। यूनिसेफ वक्ता कुमार विक्रम ने बताया कि इस प्रकृति की देन में स्त्री अपनी मानसिक व शारीरिक परेशानी को खुलकर बताने में संकोच करती है तथा विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करती रहती है साथ ही कार्य्रकम संयोजक प्रकाश चौधरी जी ने एक वीडियो के माध्यम से लड़कियों को होने वाली परेशानियों से दूर रहने के प्रति अवगत कराया। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी शिखा कौशिक ने उक्त कार्यशाला की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला छात्राओं को माहवारी के प्रति भ्रांतियों से दूर करने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के बाद उपस्थित विशेषज्ञों से छात्राओं ने अपनी समस्याओं के प्रति सवाल भी किये और उनके मिले जवाबों से सन्तुष्ट भी दिखीं। उक्त कार्यशाला में एनएसएस जिला नोडल अधिकारी विवेकानंदा डे, एनएसएस पूर्व स्वीप कोर्डिनेटर डॉ पूनम पालीवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरीश, अनिल कुमार, अंशु बंसल, विजय गर्ग, डॉ गीता रानी, भावना शर्मा, डॉ नम्रता, अवधेश कुमार, दीपा चौहान, गीता रानी, भूपेंद्र कुमार, अन्य कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न प्रदेशों से छात्राएं उपस्थित रही।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *