Skip to content
Saturday, 17 October 2026|India
17 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्धगोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
Home » खुर्जा जैन समाज ने अपने तीर्थ सम्मेद शिखर को बचाने के लिए निकाली मौन रैली। सौंपा एसडीएम को ज्ञापन।
Breaking News

खुर्जा जैन समाज ने अपने तीर्थ सम्मेद शिखर को बचाने के लिए निकाली मौन रैली। सौंपा एसडीएम को ज्ञापन।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Dec 2022• अपडेट 21 Dec 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर में जैन समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों ने निकाली विशाल मौन रैली। आपको बता दूं…

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर में जैन समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों ने निकाली विशाल मौन रैली।
आपको बता दूं झारखंड सरकार ने जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर जो गिरिडीह के पास है उसको पर्यटन स्थल घोषित किया गया। जिसका पूरे भारत वर्ष में जैन समाज ने विरोध प्रदर्शन किया, और अपनी मांग रखा की जैन समाज का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल को तीर्थ स्थल ही घोषित किया जाए, न की पर्यटन स्थल। इसी संदर्भ में खुर्जा जैन समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों ने सैकड़ों की तादात में दाताराम चौक जैन मंदिर से एक मौन रैली का आयोजन किया जो ककराला होते हुए स्टेट बैंक गली बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार, बिंदा वाला चौक होते हुए कबाड़ी बाजार चौराहा के रास्ते गांधी रोड होते हुए जेवर अड्डे पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उसके बाद खुर्जा नगर की उप जिलाधिकारी लवी त्रिपाठी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने अपने पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की। इस रैली को संचालित कर रहा है जैन समाज के अध्यक्ष गोपाल जैन ने बताया कि अगर सरकार इस पर कोई फैसला नहीं करती है तो लड़ाई अभी आगे और जारी रहेगी और समाज इसी तरह आंदोलन करता रहेगा। इस रैली में गोपाल जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, चिमनलाल जैन, राहुल जैन, आराध्य जैन, आदित्य जैन, राहिल जैन, किशन जैन, मुकुल, दीपांशु, अभिषेक, अनिल जैन मोनू, टिंकू, मनीषा जैन, ज्योति जैन, अरुणा जैन,शोभा जैन आदि सैकड़ों जैन समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों ने बड़े जोश के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

ब्यूरो रिपोर्ट किशन जैन

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *